फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: working agency suspended the safety team in the case of wooden pieces found on the track

Hamirpur: पटरी पर लकड़ी के टुकड़े मिलने के मामले में कार्यदायी संस्था ने सेफ्टी टीम को किया निलंबित

Sun, 06 Oct 2024 11:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 06 Oct 2024 11:55 PM IST
सार

Hamirpur News: रेलवे प्लेटफार्म पर पटरी पर लकड़ी के टुकड़े मिलने के मामले में जीआरपी केपीटीएल कर्मियों की गिरफ्तारी की तैयारी में है।

विज्ञापन
Hamirpur: working agency suspended the safety team in the case of wooden pieces found on the track
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

गत शुक्रवार कस्बे के प्लेटफार्म संख्या तीन में काम के दौरान लापरवाही बरतने में रेलवे की कार्यदायी संस्था कल्पतरू पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड (केपीटीएल) ने अपनी सेफ्टी टीम को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच कर रही जीआरपी ने कहा कि कार्यदायी संस्था के लोगों को चिह्नित कर लिया गया है। जल्द ही इनको नामजद करके गिरफ्तारी की जाएगी। बीते शुक्रवार को कानपुर से मानिकपुर जा रही मेमू ट्रेन सुबह 8.30 बजे कस्बे के प्लेटफार्म संख्या तीन की लाइन पर लकड़ी के बड़े-बड़े गुटके रखे होने से दुर्घटनाग्रस्त होने से बची थी।

विज्ञापन


घटना के बाद से ही रेलवे के अवर अभियंता उपेंद्र कुमार स्टेशन के निर्माण में लगी संस्था केपीटीएल को दोषी ठहरा रहे थे। बाद में इन्होंने जीआरपी बांदा में मुकदमा दर्ज कराया था। अवर अभियंता ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद केपीटीएल ने अपनी सेफ्टी टीम को निलंबित कर दिया है। थानाध्यक्ष जीआरपी नवेंद्र शेखर अग्निहोत्री ने बताया कि जांच के दौरान स्पष्ट हो गया है कि मामले में केपीटीएल के कर्मियों की लापरवाही थी। प्लेटफार्म पर कार्य कर रही टीम को चिह्नित कर लिया गया है। जल्द ही इनको नामजद करके गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed