{"_id":"641180032ffd581da00d2b3b","slug":"hamirpur-woman-skeleton-found-in-field-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: सरसों के खेत में मिला महिला का कंकाल, पास में मिला खून से सना पत्थर व शराब की बोतलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: सरसों के खेत में मिला महिला का कंकाल, पास में मिला खून से सना पत्थर व शराब की बोतलें
Wed, 15 Mar 2023 02:09 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 15 Mar 2023 02:09 PM IST
सार
यूपी के हमीरपुर जिले में खेत में महिला का कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर जिले में सिसोलर थाना क्षेत्र के बुड़ई गांव के पास महिला का कंकाल सरसों के खेत में पड़ा मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फाॅरेंसिक टीम ने कंकाल और आसपास पड़े अवशेष एकत्रित कर कब्जे में लिए हैं। आशंका जताई जा रही है कि महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई है। शव करीब 10 -12 दिन पुराना है।
बुधवार को खेत में कामगार कटाई के लिए गए बुढ़ई हार गए थे। जहां सरसों की कटाई के दौरान शव दिखा तो ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। महिला की शिनाख्त बैजेमऊ गांव निवासी संपत निषाद ने की है। बताया कि पढ़ोरी के नई दिल्ली डेरा निवासी महिला सुमन (45) पत्नी स्व. धर्मवीर के रूप में हुई है।
बताया कि यह मेरी बड़ी बहू की बहन है। इनकी शादी नई दिल्ली डेरा पढ़ोरी में हुई है। इनके चार बच्चे हैं। पति की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल और कपड़े, खून से सना पत्थर, शराब की बोतलें आदि अन्य सामान को भी अपने कब्जे में लिया। सीओ विवेक यादव का कहना है कि महिला की शिनाख्त हो गई है। मौके पर फारेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम जांच में जुटी हुई है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।