{"_id":"6a3ce4191a7a4a66a30d6324","slug":"hamirpur-woman-dies-during-childbirth-family-alleges-death-was-caused-by-hospital-negligence-2026-06-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत, परिजन बोले- अस्पताल की लापरवाही से गई जान, प्रबंधन के खिलाफ दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत, परिजन बोले- अस्पताल की लापरवाही से गई जान, प्रबंधन के खिलाफ दी तहरीर
Thu, 25 Jun 2026 01:47 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:47 PM IST
सार
Hamirpur News: हमीरपुर के मौदहा स्थित निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आक्रोशित परिजनों का समझाती पुलिस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हमीरपुर जिले में मौदहा कस्बे के नेशनल हाईवे कबरई रोड स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसूता की उपचार के दौरान मौत हो जाने से परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। मृतका के पति ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
महोबा जनपद के खन्ना गांव निवासी कामता प्रसाद ने कोतवाली में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी पत्नी संगीता देवी गर्भवती थीं। प्रसव के लिए उन्हें मौदहा के बड़ा चौराहा स्थित सन लाइफ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि शुरुआत में उनकी हालत सामान्य थी, लेकिन चिकित्सक की लापरवाही और गलत उपचार के कारण उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई।
विज्ञापन
मामले की जांच कर होगी कार्रवाई
इससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में शोक और आक्रोश का माहौल है। पीड़ित पति ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह का कहना है कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।