फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Woman died due to electrocution while pressing clothes

Hamirpur News: कपड़ों में प्रेस करते समय करंट से महिला की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी

Mon, 03 Jul 2023 03:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 03 Jul 2023 03:59 PM IST
विज्ञापन
Hamirpur: Woman died due to electrocution while pressing clothes
प्रियंका की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

हमीरपुर जिले में कपड़ो में प्रेस कर रही महिला की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जरिया थाना क्षेत्र के पहरा गांव निवासी प्रवेंद्र कुमार राजपूत ने बताया कि सोमवार सुबह करीब नौ बजे उनकी पत्नी प्रियंका (21) कपड़ो में प्रेस कर रही थी। तभी वह करंट की चपेट में आकर झुलस गई। परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया जहां डॉक्टर चतुर्भुज सिंह ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


वहीं मृतका के पिता कोतवाली क्षेत्र के जखेड़ी गांव निवासी गनेशा राजपूत ने बताया कि 21 जून 2022 को उन्होंने अपनी पुत्री की शादी धूमधाम से की थी। आरोप लगाया कि ससुराली आए दिन दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। कहा कि ससुरालियों ने उनकी पुत्री की करंट लगाकर हत्या कर दी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष जरिया विनोद कुमार ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। मामले की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed