फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Video of Lekhpal and Clerk sharing bribe money goes viral, both suspended

Hamirpur: रिश्वत के पैसे के बंटवारे का लेखपाल व लिपिक का वीडियो वायरल, दोनों निलंबित

Sat, 27 Jul 2024 11:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 27 Jul 2024 11:38 PM IST
सार

हमीरपुर के चकबंदी कार्यालय में रिश्वत के पैसे के बंटवारे का लेखपाल व लिपिक का वीडियो सामने आया है। दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Hamirpur: Video of Lekhpal and Clerk sharing bribe money goes viral, both suspended
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हमीरपुर जिले में रिश्वत मांगने वाले चकबंदी लेखपाल का ऑडियो वायरल होने के 24 घंटे के अंदर विभाग एक वीडियो भी वायरल हो गया। इसमें चकबंदी लेखपाल प्रखर चौधरी और कनिष्ठ सहायक प्रशांत पांडेय के बीच रिश्वत के रुपये के बंटवारे को लेकर बातचीत हो रही है। बंदोबस्त अधिकारी ने दोनों को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


मुख्यालय स्थित चकबंदी कार्यालय में तैनात चकबंदी लेखपाल और कनिष्ठ सहायक का रिश्वत के रुपये के लेनदेन को लेकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में बाबू लेखपाल से एरियर बनाने के नाम पर रुपये लेते दिख रहा है। इसमें वह बजट आने के बाद भुगतान करने की बात कह रहा है। बोल रहा है कि मोबाइल में रिकार्डिंग तो नहीं कर रहे हो। यहां आया करो तो मोबाइल फोन अंदर जेब में डालकर आया करो। काम न हुआ तो अपना पैसा वापस ले जाना। वहीं संबंधित लेखपाल दो हजार रुपये बाद में देने की बात कह रहा है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

बंदोबस्त अधिकारी खालिद अंजुम ने वायरल वीडियो की जांच चकबंदी अधिकारी जेके पराशर से करवाई। जिसमें आरोप सही पाए गये। इसके बाद दोनों को निलंबित कर मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। मामले की जांच चकबंदी अधिकारी विमल कुमार को सौंपी गई है। इससे पहले बीते दिन सरीला तहसील में वरासत दर्ज कराने के लिए रिश्वत मांगने के आरोप में चकबंंदी लेखपाल को निलंबित किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed