{"_id":"6151ee21951ccc136d2e76cb","slug":"hamirpur-two-soldiers-fired-rifles-at-each-other-both-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: दो सिपाहियों ने एक दूसरे पर तानी राइफलें, दोनों सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: दो सिपाहियों ने एक दूसरे पर तानी राइफलें, दोनों सस्पेंड
Mon, 27 Sep 2021 09:45 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 27 Sep 2021 09:45 PM IST
सार
हंगामा देख विशिष्ट सदस्य ने दोनों सिपाहियों को जमकर फटकारा। जानकारी पर रिजर्व पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक ने दोनों सिपाहियों को स्कॉर्ट ड्यूटी से हटा दिया।
विज्ञापन
लोनिवि के डाक बंगला परिसर में मारपीट करते सिपाही
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हमीरपुर जिले में लोनिवि डाकबंगले में सोमवार को राज्य स्तरीय निगरानी समिति के विशिष्ट सदस्य की स्कॉर्ट ड्यूटी में तैनात दो सिपाही भिड़ गए। दोनों ने एक दूसरे पर राइफलें तानकर हंगामा किया। बाद में दोनों सिपाहियों को ड्यूटी से हटा दिया गया है और दोनों को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है।
राज्य स्तरीय निगरानी समिति के विशिष्ट सदस्य रामभरोसी लाल बाल्मीकि सोमवार को लोनिवि के डाकबंगले में आए थे। पुलिस प्रशासन ने स्कॉर्ट ड्यूटी में कांस्टेबल शेषलाल व देवेंद्र को लगाया गया था। दोनों सिपाही किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए।
एक दूसरे पर राइफलें तान दीं, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। हंगामा देख विशिष्ट सदस्य ने दोनों सिपाहियों को जमकर फटकारा। जानकारी पर रिजर्व पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक ने दोनों सिपाहियों को स्कॉर्ट ड्यूटी से हटा दिया। उधर, एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया दोनों को अनुशासनहीनता में निलंबित कर दिया गया है।