{"_id":"66d739ba416767e34f09d8e5","slug":"hamirpur-two-people-injured-in-wild-jackal-attack-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: जंगली सियार के हमले से दो लोग घायल, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: जंगली सियार के हमले से दो लोग घायल, ग्रामीणों में दहशत
Tue, 03 Sep 2024 10:05 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 03 Sep 2024 10:05 PM IST
सार
Hamirpur News: जंगली सियार के हमले से दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गाय है। ग्रामीणों ने लाठी डंडों से पीटकर सियार को मार डाला।
विज्ञापन
जानकारी करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हमीरपुर जिले के सरीला में जलालपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को घर के बाहर दो लोगों पर जंगली सियार ने हमला कर दिया। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। बीलपुर गांव निवासी संतराम द्विवेदी (65) व महीपत (35) मंगलवार सुबह अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे। तभी जंगल की तरफ से आए एक सियार ने संतराम पर हमला कर दिया।
बीच बचाव कर रहे महीपत को भी झपट्टा मारते हुए काट लिया। ग्रामीणों ने लाठी डंडों से पीटकर उसे मार डाला। वन विभाग के उप क्षेत्रीय अधिकारी सुरजीत सिंह ने बताया कि सियार के हमले से दो लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।