फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Two kilos of hair removed from the stomach of a teenager, removed through surgery

Hamirpur: किशोरी के पेट से निकला दो किलो बालों का गुच्छा, ऑपरेशन कर निकाला

Tue, 04 Feb 2025 09:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 04 Feb 2025 09:16 PM IST
सार

Hamirpur News: किशोरी के पेट से डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर दो किलो बालों का गुच्छा निकाला। डॉक्टर केके लाक्षाकर ने बताया कि किशोरी ट्रिकोबेजार नामक मनोरोग की चपेट में है।

विज्ञापन
Hamirpur: Two kilos of hair removed from the stomach of a teenager, removed through surgery
ऑपरेशन के बाद युवती को देखते सर्जन डॉ. केके लाक्षाकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जनपद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पेट दर्द की समस्या से जूझ रही किशोरी का ऑपरेशन हुआ तो आमाशय से दो किलो बालों का गुच्छा निकला। शहर के निजी बृजराज हास्पिटल में किशोरी का ऑपरेशन हुआ। ऑपरेशन के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। काउंसलिंग के दौरान पता चला कि वह ट्रिकोबेजार नामक मनोरोग की चपेट में है।

विज्ञापन



शहर के नौबस्ता मोहल्ले में स्थित ब्रजराज हास्पिटल के सर्जन डाॅ.केके लाक्षाकर ने बताया कि किरतुआ गांव निवासी देशराज सोनकर ने बेटी रूपम (17 ) को अस्पताल में दिखाया। डॉक्टर ने ऑपरेशन किया तो आमाशय से दो किलो बालों का गुच्छा निकला। हालत सुधरने पर सोमवार को उसे छुट्टी दे दी गई। काउंसलिंग के दौरान पता चला कि वह ट्रिकोबेजार नामक मनोरोग की चपेट में थी। मां गीता ने बताया कि वह करीब पांच साल से पेट दर्द की तकलीफ में थी। 20 जनवरी को भर्ती किया गया। 22 को ऑपरेशन कर दिया गया। जिसमें दो किलो बालों का गुच्छा पेट से निकला। सोमवार को छुट्टी की गई। ऑपरेशन में करीब 40 हजार रूपये का खर्च हुआ।
विज्ञापन


एक वर्ष की उम्र में ही खाने लगी थी बाल
सर्जन डॉ. केके लाक्षाकार के मुताबिक मनोरोग का पता चलने पर उसकी काउंसलिंग की गई। किशोरी ने बताया कि एक वर्ष की उम्र में वह बाल खाने लगी थी। पांच साल तक बाल खाये। पेट में बाल इकट्ठा होकर गुच्छा बन गया था। डॉक्टर के मुताबिक ट्रिकोबेजार मनोरोग से पीड़ित व्यक्ति अपने सिर के बाल नोचकर खाता है। बीते 25 वर्षों में ऐसा मामला पहली बार सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed