फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Two inspectors and three constables suspended for illegal ganja sale and gambling den

Hamirpur: अवैध गांजा बिक्री व जुए के फड़ सजने पर दो दरोगा और तीन सिपाही निलंबित

Mon, 12 Aug 2024 12:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 12 Aug 2024 12:45 PM IST
सार

Hamirpur News: मौदहा में गांजा बिक्री और मुख्यालय के भिलावां में जुए के फड़ सजने का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने सख्ती दिखाते हुए दो दरोगा और तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
Hamirpur: Two inspectors and three constables suspended for illegal ganja sale and gambling den
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हमीरपुर जिले में गांजा बिक्री और जुआ का फड़ लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी ने सख्त एक्शन लिया है। एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा ने लापरवाही बरतने में दो दारोगा और तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। वहीं गांजा बिक्री करने वाली महिला व खरीदार पर मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। 

विज्ञापन


बीते दिनों मौदहा कस्बे में एक वीडियो गांजा बिक्री का वायरल हो रहा था। दूसरा मामला मुख्यालय के भिलावां इलाके में यमुना नदी किनारे जुए के फड़ में छह से अधिक जुआरी हार-जीत की बाजी लगाते दिखाई दे रहे थे। इसका भी वीडियो वायरल हुआ था। एसपी ने बताया कि दोनों वीडियो की जांच के बाद मौदहा के हल्का इंचार्ज दारोगा हरिद्वार प्रसाद और बीट सिपाही प्रेमशंकर पांडेय को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


वहीं जुआ के फड़ लगने के मामले में भिलावां के हल्का इंचार्ज शाहजहां अली, सिपाही नरेंद्र व शमशाद को निलंबित किया गया है। मौदहा कोतवाली प्रभारी रामआसरे सरोज ने बताया कि कस्बे फत्तेपुर के पास गुमटी में महिला माया गांजा बेच रही थी। वीडियो में गांजा खरीदने वाले प्रवीन को गिरफ्तार किया गया है। माया के पास से 450 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। दोनों के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed