Hamirpur: रेलवे क्रॉसिंग में फंसा ट्रक, कई ट्रेनें रुकीं...पुलिस हाइड्रा की मदद से हटाने के प्रयास में जुटी
Hamirpur News: जेके सीमेंट फैक्ट्री से सीमेंट लाद कर डंपिंग ग्राउंड आ रहा था। तभी कस्बे के रेलवे क्रॉसिंग पर लंबा ट्रक होने की वजह से फंस गया, जिससे रेलवे का गेट नहीं बंद हो पा रहा है।
विस्तार
जेके सीमेंट से रेलवे स्टेशन डंपिंग ग्राउंड में ट्रांसपोर्ट की गाड़ियों के द्वारा सीमेंट लाई जाती है, जो डंपिंग ग्राउंड में उतारने के बाद रैक में लोड होती है। शुक्रवार को शाम करीब आठ बजे एक ट्रक जेके सीमेंट फैक्ट्री से सीमेंट लाद कर डंपिंग ग्राउंड आ रहा था।
तभी कस्बे के रेलवे क्रॉसिंग पर लंबा ट्रक होने की वजह से फंस गया, जिससे रेलवे का गेट नहीं बंद हो पा रहा है। इस कारण से मानिकपुर से कानपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन करीब एक घंटे से आउटर पर खड़ी हुई। ट्रेन के खड़ी होने से सवारियां परेशान रही।
ट्रक को हटवाने के प्रयास जारी
वही, लंबे ट्रक को निकलवाने के लिए आरपीएफ के घाटमपुर चौकी इंचार्ज राजकुमार सहित रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए है और वह हाइड्रा आदि मंगाकर ट्रक को हटवाने के प्रयास में जुटे हुए है। वहीं सवा नौ बजे चित्रकूट एक्सप्रेस भी स्टेशन पर आ गई थी। वह भी गेट न बंद होने से खड़ी हो गई है।