फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur Three people including student committed suicide hanging themselves police sent bodies for postmortem

Hamirpur: छात्रा समेत तीन ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे, परिजन बेहाल

Thu, 02 Oct 2025 02:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 02 Oct 2025 02:41 PM IST
सार

Hamirpur News: जिले में गुरुवार को तीन अलग-अलग आत्महत्या की घटनाओं से सनसनी फैल गई। एक 11वीं की छात्रा ने पढ़ाई की डांट से, एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद और एक महिला ने गृहकलह के चलते फंदा लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन
Hamirpur Three people including student committed suicide hanging themselves police sent bodies for postmortem
अस्पताल के बाहर खड़े परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले में भरुआ सुमेरपुर कस्बे के बांकी रोड निवासी एक छात्रा ने पिता की डांट से क्षुब्ध होकर फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। उधर, अतरैया में एक युवक ने पत्नी से विवाद होने पर आत्महत्या कर ली। वहीं मौहर में एक महिला गृहकलह के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शवों  को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

बिवांर थानाक्षेत्र के मवईजार निवासी विक्रम प्रताप सिंह अपने निजी मकान में पत्नी एवं बच्चों के साथ कस्बे के बांकी रोड में रहता है और रिमझिम इस्पात फैक्टरी में नौकरी करता है। उसने बताया कि बेटी मानसी उर्फ नैंसी(15) को पढ़ाई को लेकर डांट दिया था। इसी से नाराज होकर उसने गुरुवार को दिन में करीब 12 बजे घर के अंदर कमरा बंद करके फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।

विज्ञापन

फरवरी माह में हुई थी जय सिंह की शादीबताया कि मानसी कस्बे एक विद्यालय में कक्षा 11 में पढ़ती थी। मृतका दो बहनों व एक भाई में दूसरे नंबर की थी। बड़ी बहन की शादी हो गई है। इसी तरह थानाक्षेत्र के अत रैया गांव में जय सिंह यादव (28) पत्नी कल्पना से विवाद के बाद पशुबाड़े में जाकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जय सिंह की फरवरी माह में शादी हुई थी।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

इसी तरह मौहर गांव में गृहकलह के चलते सुशील कुमार निषाद की पत्नी अर्चना (40) ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।मृतका अपने पीछे पुत्री मोनिका, सोनिका, पुत्र अभिषेक को रोता बिलखता छोड़ गई है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि तीनों घटनाओं की सूचना मिली है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed