फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Three boy who went to take bath in the pond died due to drowning

Hamirpur: तालाब में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 01 Apr 2024 03:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 01 Apr 2024 03:39 PM IST
सार

यूपी के हमीरपुर में तालाब में नहाने गए तीन बच्चों की डूबकर मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Hamirpur: Three boy who went to take bath in the pond died due to drowning
तालाब में डूबने से मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में गर्मी से राहत पाने के लिए कुनेहटा गांव स्थित देवी तालाब (अमृत सरोवर) में नहाने गए तीन बालकों की डूबने से मौत हो गई। तीनों सातवीं कक्षा के छात्र थे। कुनेहटा गांव स्थित अमृत सरोवर तट पर सोमवार दोपहर 12:30 बजे गांव के कई बालक साइकिल चलाते हुए गुजर रहे थे।

विज्ञापन


इनमें गांव के रामजानकी हरिजन बस्ती मोहल्ला निवासी विक्की श्रीवास (13) पुत्र भगवानदीन व दीपांशु वर्मा (13) पुत्र धापू चंद्र व मोहित वर्मा (13) पुत्र नन्नू वर्मा भी थे। तेज धूप और गर्मी के चलते विक्की और दीपांशु ने कपड़े उतारकर साइकिल पर रख दिए और सरोवर में नहाने लगे। अचानक गहरे पानी में चले जाने से दोनों डूबने लगे। चीख पुकार सुन मोहित बचाने के लिए सरोवर में कूद गया और बचाने की कोशिश में डूब गया।

विज्ञापन

तीनों को डूबता देख मौजूद बच्चों ने शोर मचाया तो पास स्थित देवी मंदिर में मौजूद लोग वहां पहुंचे। लोगों ने तीनों को बाहर निकाला और मौदहा सीएचसी ले गए। डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। ग्राम प्रधान रामराज ने बताया कि तीनों गांव के जूनियर हाईस्कूल के सातवीं कक्षा के छात्र थे। सीओ मौदहा श्रीयस त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed