फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur: Teenager's attempt to be sacrificed

हमीरपुर: गड़ा धन निकालने के लालच में किशोरी की बलि का प्रयास, पिता ने तांत्रिक समेत सात के खिलाफ दी तहरीर

Tue, 28 Sep 2021 08:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 28 Sep 2021 08:19 PM IST
सार

पीड़ित पिता ने बताया उस रात के तंत्रमंत्र के बाद से उनकी पुत्री की हालत खराब है। उधर इस मामले की जांच कर रहे दरोगा रोशनलाल सरोज ने बताया मामला करीब 15 दिन पूर्व का है।

विज्ञापन
Hamirpur: Teenager's attempt to be sacrificed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हमीरपुर जिले के भरुआसुमेरपुर में जमीन में गड़े धन निकालने के लालच में किशोरी की बलि का आरोप लगा उसके पिता ने तांत्रिक समेत सात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


क्षेत्र में दफीनाबाजों का गैंग सक्रिय है। जो लगातार जमीन पर गड़े हुए धन को निकालने के लिए तंत्रमंत्र का सहारा लेने के साथ नरबलि देने की भी व्यवस्था करते हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है। जिसमें थानाक्षेत्र के बिलहड़ी गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया उनकी पुत्री टेढ़ा गांव में अपनी नानी के पास गई थी।
विज्ञापन


आरोप लगाया पुत्री को करगांव निवासी एक व्यक्ति, टेढ़ा निवासी तांत्रिक व एक अन्य व्यक्ति व एक महिला, एक युवती समेत तीन अज्ञात लोग एक दिन रात में 12 बजे बहलाकर साथ ले गए। धन खोदने के लिए उनकी पुत्री का शृंगार कर पूजा शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया इसी बीच उनकी पुत्री की बलि देने के बात करने लगे तो वह भयभीत होकर भाग निकली। पीड़ित पिता ने बताया उस रात के तंत्रमंत्र के बाद से उनकी पुत्री की हालत खराब है। उधर इस मामले की जांच कर रहे दरोगा रोशनलाल सरोज ने बताया मामला करीब 15 दिन पूर्व का है। तहरीर मिली है। वह मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed