फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Shambhu Kushwaha arrested for firing on inspector

Hamirpur: दरोगा को गोली मारने वाला बदमाश शंभू मुठभेड़ में गिरफ्तार, आरोपी के दोनों पैरों में लगी गोली, भर्ती

Mon, 15 May 2023 11:00 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 15 May 2023 11:00 AM IST
सार

हमीरपुर जिले में दबिश देने गई पुलिस टीम पर फायर करने वाले बदमाश को पुलिस ने सोमवार सुबह मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है।

विज्ञापन
Hamirpur: Shambhu Kushwaha arrested for firing on  inspector
मुठभेड़ में आरोपी शंभू के दोनों पैरों में लगी गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में कुरारा थानाक्षेत्र के गांव पतारा में दबिश देने गए दरोगा को गोली मारने वाले बदमाश शंभू को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पैरों में गोली लगने के कारण उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, घायल दरोगा का कानपुर में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


करीब एक सप्ताह पूर्व पतारा गांव निवासी शंभू कुशवाहा का तमंचा लहराते गाली गलौज करने का वीडियो वायरल हुआ था। गांव के एक व्यक्ति ने उसके खिलाफ मारपीट की शिकायत भी दी थी। रविवार देर शाम पतारा गांव में मौजूद सिपाही अभिषेक राजपूत व प्रताप कुमार ने चौकी इंचार्ज पतारा सुरेंद्र यादव को फोन कर वीडियो के बारे में बताते हुए गांव बुलाया। चौकी इंचार्ज तीन हमराहियों के साथ रात करीब आठ बजे शंभू कुशवाहा के घर के पास पहुंचे और आसपास पता करने लगे। तभी पहले से झाड़ियों में छिपे शंभू ने चौकी इंचार्ज के ऊपर गोली चला दी। गोली उनके बाएं बाजू में लगी। इसके बाद शंभू फरार हो गया। सिपाही शिवम यादव की तहरीर पर कुरारा थाने में शंभू के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन

वहीं, एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा के निर्देशन में आरोपी की गिरफ्तारी को टीमें बनाकर ऑपरेशन कॉबिंग चलाया गया। सोमवार अलसुबह तीन बजे आरोपी शंभू को पतारा-नैठी रोड के बगल के जंगल से मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। आरोपी ने भी पुलिस पर फायरिंग की। आरोपी के पास से अवैध तमंचा, चार खोखे व पांच कारतूस बरामद हुए। एसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुन: हत्या के प्रयास के साथ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में कुरारा थानाध्यक्ष पवन पटेल, सदर कोतवाल दुर्ग विजय सिंह व एसओजी प्रभारी सुरेश सैनी शामिल रहे।

आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज है 11 मुकदमे
एसपी ने बताया कि शंभू कुशवाहा के खिलाफ कुरारा, ललपुरा व जलालपुर थाने में कुल 11 मुकदमे दर्ज है। इनमें गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट के साथ जानलेवा हमला करने व आबकारी अधिनियम के मामले शामिल हैं।

दरोगा की बाजू में फंसी गोली निकाली
एसपी ने बताया कि घायल दरोगा को कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी बाजू में फंसी गोली ऑपरेशन कर निकाल दी गई है। उनकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed