{"_id":"65e5711d83480485e002c127","slug":"hamirpur-seven-people-including-five-children-fell-ill-after-eating-samosa-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: समोसे खाने से पांच बच्चों समेत सात लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: समोसे खाने से पांच बच्चों समेत सात लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती
Mon, 04 Mar 2024 12:38 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 04 Mar 2024 12:38 PM IST
सार
यूपी के हमीरपुर में समोसे खाने से सात लोग बीमार हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में मरीजों का हालचाल जानने पहुंचे एसडीएम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हमीरपुर जिले में विकास खंड सुमेरपुर के कलौलीजार गांव में समोसे खाने से पांच बच्चों समेत सात लोग फूड प्वाइजनिंग से बीमार हो गए। जिनको छानी सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। ललपुरा थानाक्षेत्र के कलौलीजार गांव निवासी नवल की पत्नी गोमती ने बताया कि उसकी बड़ी बहन विनीता ने रविवार शाम को घर में समोसे बनाए थे।
विज्ञापन
इसके लिए गांव की दुकान से मसाला खरीदा था। समोसे दो दिन पहले लाए गए रिफाइंड से बनाए थे। करीब 11 बजे सभी को उल्टी-दस्त शुरू हो गए। जिसमें विनीता (35) पत्नी बृजकिशोर, बेटा प्रिंस (09), निखिल (05), महेश की पुत्री राधिका (10), बेटा अमन (09), सरमन (50) पत्नी रामआसरे और नवल की बेटी बेबी (05) शामिल है। सभी को एंबुलेंस में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छानी में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जिला अस्पताल पहुंचकर एसडीएम पवन कुमार ने हालचाल जाना है। निखिल और बेबी को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन