फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Roadways bus and diesel tanker collide; three dead, including both drivers

हमीरपुर में भीषण हादसा: हाईवे पर रोडवेज बस व टैंकर की टक्कर, तीन की मौत, 19 घायल; एक घंटे जाम रहा नेशनल हाईवे

Wed, 05 Aug 2026 08:19 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 05 Aug 2026 08:19 PM IST
सार

यूपी के हमीरपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। दुर्घटना में तीन लोगों की जान चली गई। जबकि 19 लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
Hamirpur: Roadways bus and diesel tanker collide; three dead, including both drivers
हमीरपुर में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थानाक्षेत्र सुमेरपुर के कुंडौरा गांव के पास नेशनल हाईवे- 34 पर रोडवेज बस व टैंकर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो चालकों सहित तीन लोगों की मौत हुई है। वहीं 19 लोग गंभीर रूप घायल हुए हैं। घटना की सूचना पाकर सदर एसडीएम, सदर सीओ एवं सदर कोतवाल सहित स्थानीय पुलिस रेस्क्यू में लगी रहीं। घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों से जिला अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद करीब एक घंटे तक हाईवे पर आवागमन बाधित रहा।

विज्ञापन



महोबा डिपो के परिचालक संग्राम यादव ने बताया कि बस हमीरपुर से महोबा की ओर जा रही थी। बस में करीब 25 सवारी बैठी थीं। वह टिकट बना रहा था। शाम करीब सात बजे कुंडौरा के निकट शिव मंदिर मोड़ के पास सामने से आ रहे ऑयल टैंकर ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस चालक निसार एवं टैंकर चालक सहित तीन की मौत हो गई है। वहीं अन्य सवारियां गंभीर रूप से घायल हैं।

विज्ञापन

बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि वह व सभी सवारियां सीटों से उछल कर बस के अंदर गिर गई। हादसे में नौ लोगों को गंभीर हालत पर कानपुर के लिए रेफर किया गया है। घटना की सूचना पर पहुंचे सदर एसडीएम अभिषेक कुमार, अपर एसपी अरविंद वर्मा, सदर सीओ यशपाल सिंह, कोतवाल रामआसरे सरोज, सुमेरपुर थाना प्रभारी पवन पटेल सहित स्थानीय पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा है।

रोडवेज बस व ऑयल टैंकर की आमने-सामने टक्कर हुई है। हादसे में करीब 19 लोग घायल हुए हैं जबकि तीन लोगों की मौत हुई है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें कई लोगों को गंभीर हालत में कानपुर के लिए रेफर किया गया है। - अरविंद वर्मा, अपर एसपी
विज्ञापन

सड़क हादसे में प्रभावित यात्रियों की सूची
सड़क हादसे में घायल

- रामईश्वर (30) पुत्र मूलचंद्र निवासी भगौता छतरपुर मध्यप्रदेश
- नत्थू (54) पुत्र बुद्धा निवासी इंगौहटा सुमेरपुर
- निधि (38) पत्नी विकास सिंह सुमेरपुर
- सक्षम (07) पुत्र कौशलेंद्र निवासी निबादा बिवांर
- कमला साहू (65) पत्नी अयोध्या प्रसाद निवासी बंगाली मुहाल हमीरपुर
- संग्राम यादव (20) द्वारिका प्रसाद निवासी उमरी, बिवांर
- राधा देवी (40) पत्नी जुगल किशोर निवासी मौदहा
- लवली (28) पत्नी अनूप सिंह निवासी चांद थोक सुमेरपुर
- अनवय (04) पुत्र अनूप सिंह निवासी चांदथोक सुमेरपुर
- सतीश (30) पुत्र गनेश प्रसाद निवासी बरुआ सुमेरपुर

 
विज्ञापन

हायर सेंटर रेफर
- बृजेश कुमारी (35) पत्नी गुलाब सिंह निवासी अहीमा महाराजपुर कानपुर नगर।
-बृजेश द्विवेदी (45) पुत्र भागवत निवासी सुमेरपुर।
-रामेश्वर (30) पुत्र मूलचंद्र निवासी भगौता छतरपुर मध्यप्रदेश।
- आलोक कुमार (35) पुत्र देवीप्रसाद निवासी मौदहा।
- मूलचंद्र (76) पुत्र मंजूलाल निवासी छतरपुर मध्यप्रदेश
- शिवनारायण (73) पुत्र रमाशंकर निवासी धुंधपुर सुमेरपुर।
- अनूप सिंह (32) पुत्र रवीशंकर निवासी चांदथोक सुमेरपुर।
-संजय वर्मा (33) पुत्र अखिलेश कुमार निवासी सुमेरपुर।
- छत्रपाल (57) पुत्र बाबूसिंह निवासी बिहरका मौदहा।

 


इनकी गई जान
- निसार खान (46) निवासी महोबा (रोडवेज चालक)।
- नंदकिशोर नायक (65) पुत्र ओमकार नायक निवासी बीओबी मार्केट महोबा (पूर्व रोडवेज कर्मी)।
- टैंकर चालक का नाम अज्ञात निवासी आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed