फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur road to Mokshadham been in bad state for 14 years the funeral procession passed through a swampy path

व्यवस्था पर सवाल: 14 साल से बदहाल है मोक्षधाम की सड़क, दलदल भरे रास्ते से गुजरी अर्थी…वीडियो, अफसरों की अनदेखी

Sun, 05 Oct 2025 11:36 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 05 Oct 2025 11:36 AM IST
सार

Hamirpur News: अरतरा गांव में श्मशान घाट तक जाने वाला रास्ता कीचड़ और दलदल में बदल चुका है। 14 साल से सड़क न बनने के कारण ग्रामीणों को मजबूरी में अर्थी उसी बदहाल रास्ते से ले जानी पड़ रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Hamirpur road to Mokshadham been in bad state for 14 years the funeral procession passed through a swampy path
अर्थी को रखकर दलदल वाले रास्ते से जाते ग्रामीण - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले में मौदहा विकासखंड के अरतरा गांव में श्मशान घाट जाने वाला रास्ता इन दिनों बदहाल हालत में है। बरसात के कारण रास्ता पूरी तरह कीचड़ और दलदल में तब्दील हो चुका है। ग्रामीणों को मजबूरी में अर्थी उसी दलदल भरे रास्ते से ले जाना पड़ रहा है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अरतरा की गलियां आज भी बदहाल हैं।

विज्ञापन

गांव में एक किलोमीटर दूर मोक्षधाम 2011 में बना था, लेकिन 14 साल बाद अभी तक सड़क नहीं बनी। शनिवार को अरतरा निवासी शिवशंकर के पुत्र विजय किशोर (22) की मृत्यु हो गई थी। परिजन  अंतिम संस्कार के लिए कीचड़ भरे रास्ते से अर्थी, लकड़ी व कंडे कंधों पर लेकर गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

जल्द से जल्द दुरुस्त कराने की मांग
ग्राम प्रधान महेश्वरीदीन प्रजापति ने बताया कि मोक्ष धाम रास्ते के निर्माण के लिए विधायक को पत्र लिखकर दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार अधिकारियों से रास्ता ठीक कराने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। लोगों ने जिला प्रशासन से अपील की है कि श्मशान घाट का रास्ता जल्द से जल्द दुरुस्त कराया जाए, ताकि अंतिम संस्कार के समय किसी को परेशानी न झेलनी पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed