फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Protesters stopped the ambulance, way was found due to strictness of police

Hamirpur: रास्ते पर कब्जे से भड़कीं महिलाओं ने जाम किया हाईवे, रोकी एंबुलेंस

Wed, 24 Jul 2024 06:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 24 Jul 2024 06:26 PM IST
सार

Hamirpur News: रास्ता कब्जा कर सीसी मार्ग का निर्माण रोकने से नाराज महिलाओं ने स्टेट हाईवे पर जाम लगाया। प्रदर्शनकारियों ने एंबुलेंस को रोक दिया। पुलिस की सख्ती के बाद  एंबुलेंस को रास्ता मिला।

विज्ञापन
Hamirpur: Protesters stopped the ambulance, way was found due to strictness of police
फंसी एंबुलेंस को निकलाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में भरुआ सुमेरपुर कस्बे के वार्ड संख्या एक में निकलने वाले रास्ते की जमीन पर कब्जा करके सीसी मार्ग का निर्माण कार्य रोकने से नाराज महिलाओं ने बांदा मार्ग (स्टेट हाईवे) पर जाम लगा दिया। इस दौरान वहां से गुजर रही एंबुलेंस को भी महिलाओं ने रोक लिया। जिसे रास्ता दिलवाने में पुलिस के पसीने छूट गए। पुलिस की सख्ती के बाद एंबुलेंस को रास्ता मिल सका। महिलाओं को समझाने के एक घंटे बाद जाम खुल सका।

विज्ञापन


कस्बे के वार्ड संख्या एक की निवासी सुनीता निषाद, विद्या विश्वकर्मा, विजय लक्ष्मी, रानी, कमला, अनुसुइया, सुशीला, रजनी, सीता देवी, रामजानकी, कल्पना, रेखा, रामप्यारी सहित 100 से अधिक महिलाएं मामले को लेकर नाराज दिखीं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक रास्ता बस्ती से होकर सीधे बांदा मार्ग पर जुड़ता है। आरोप है कि बांदा मार्ग के किनारे रहने वाले मुन्ना विश्वकर्मा ने रास्ता बंद करके सीसी मार्ग का निर्माण रोक दिया है। इससे बस्ती के लोग परेशान हैं। इसी से नाराज महिलाएं दोपहर करीब तीन बजे बांदा मार्ग जाम करके हंगामा करने को मजबूर हो गईं। इस दौरान महिलाओं के साथ आए छोटे बच्चे भी हाईवे पर बैठक गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जाम की सूचना पाकर क्राइम इंस्पेक्टर रामकुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रभारी अधिशासी अधिकारी से फोन पर वार्ता कर उन्हें समस्या से अवगत कराया। महिलाओं द्वारा बांदा स्टेट हाईवे पर जाम लगाने के दौरान एक एंबुलेंस बीच में फंस गई।

 

इसको निकलवाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। क्राइम इंस्पेक्टर ने जब महिलाओं से एंबुलेंस निकलने के लिए सड़क से हटने के लिए कहा तो महिलाओं ने रास्ता खोलने से मना कर दिया। इस क्राइम इंस्पेक्टर ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई करने के लिए चेतावनी दी। तब कहीं जाकर महिलाओं ने एंबुलेंस को रास्ता दिया।समस्या के समाधान के लिए दोनों पक्षों को शनिवार को थाने पर बुलाया गया। क्राइम इंस्पेक्टर के समझाने पर महिलाओं ने जाम खोल दिया। एक घंटे तक जाम लगने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed