फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur Police was returning with the accused youth and the teenager a vehicle hit the car eight injured

Hamirpur: आरोपी युवक व किशोरी को लेकर लौट रही थी पुलिस, कार में वाहन ने मारी टक्कर…आठ घायल, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 27 Apr 2025 01:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 27 Apr 2025 01:33 PM IST
सार

Hamirpur News: अपहरण के मामले में कानपुर देहात की पुलिस मौदहा क्षेत्र में आरोपी को पकड़ने पहुंची थी। टीम आरोपी युवक व किशोरी को पुलिय कार से लेकर लौट रही थी। तभी अज्ञात वाहन ने पुलिस गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Hamirpur Police was returning with the accused youth and the teenager a vehicle hit the car eight injured
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर देहात के रुरा थाने में दर्ज अपहरण के एक मामले में  जिले के मौदहा क्षेत्र में किशोरी और युवक को बरामद करने के बाद वापस लौट रही   पुलिस की कार हाईवे पर अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गई।  हादसे में थाने के दरोगा, दो कांस्टेबल, बरामद किशोरी, उसके मां-बाप सहित कुल आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रविवार सुबह सभी को जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर किया गया है। इसमें बरामद किशोरी की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन

बांदा जनपद के थाना पैलानी के एक गांव निवासी मजदूर का परिवार कानपुर देहात के रूरा थानाक्षेत्र के किसी ईंट-भट्ठे में काम करता है। यहां से  मजदूर की  पुत्री (14) को मौदहा निवासी  सोनू (23) अपने साथ बहलाकर ले गया था। मजदूर ने सोनू के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। किशोरी की लोकेशन मिलने के बाद रूरा थाने के दरोगा शोभित कटियार ने शनिवार की देर रात अपनी टीम के साथ मौदहा क्षेत्र में दबिश देकर उसे बरामद कर लिया।

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
आरोपी को भी हिरासत में ले लिया। इस कार्रवाई के दौरान किशोरी के मां-बाप भी साथ में थे। इसके बाद पुलिस किशोरी और आरोपी को प्राइवेट स्कार्पियो से लेकर रूरा थाना जा रही थी। इसी दौरान कानपुर सागर हाईवे पर जनपद कानपुर के सजेती थाना अंतर्गत दुर्गा देवी मंदिर मोड़ के पास कानपुर-सागर हाईवे पर स्कार्पियो की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। इस टक्कर में स्कार्पियो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed