{"_id":"66ee79bd524d27db8005b02e","slug":"hamirpur-order-to-close-10-unrecognized-madrasas-minority-welfare-officer-issued-notices-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: गैर मान्यता प्राप्त 10 मदरसों को बंद करने का आदेश, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने जारी किए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: गैर मान्यता प्राप्त 10 मदरसों को बंद करने का आदेश, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने जारी किए नोटिस
Sat, 21 Sep 2024 01:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 21 Sep 2024 01:16 PM IST
सार
Hamirpur News: जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि सभी को मौके पर जाकर बंद करने का नोटिस दिया गया है। निर्देशित कर दिया कि यदि बाद में खुले मिले, तो संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा।
विज्ञापन
मदरसे की जांच करते अधिकारी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हमीरपुर जिले में जनपद में बिना मान्यता के दस मदरसा संचालित हैं। इन मदरसों की पूर्व में हुई जांच के बाद मान्यता के लेकर संचालन के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अब तक मान्यता नहीं ली गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने तहसीलदार और पुलिस बल के साथ मौके पर जांच की है, जिसमें ये संचालित पाए गए हैं। उन्होंने सभी को बंद करने का नोटिस थमाया है। चेतावनी भी दी है कि अगर संचालित हुए तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा, जिससे संचालकों में हड़कंप है।
विज्ञापन
विभाग की जांच में मदरसा गुलशन ए रहमत हमीरपुर, जामिया शेख अब्दुल कादिर जिलानी कम्हरिया रोड मौदहा, मदरसा फैजान ए बदरुल औलियाम्कम्हरिया मौदहा, मदरसा माहिर उलूम कांशीराम कॉलोनी मौदहा, फेजाने करीमियां अरबिया चौधराना हुसैनगंज मौदहा, दावत ए इस्लामियां कजियाना मौदहा, मखदूमियां इस्लामियां राठ, मदरसा गरीब नवाज राठ, मदरसा अल्मामियां तुल अरबिया मुईनुल उलूम बजरिया राठ बिना मान्यता के संचालित मिले हैं।
विज्ञापन
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि सभी को मौके पर जाकर बंद करने का नोटिस दिया गया है। निर्देशित कर दिया कि यदि बाद में खुले मिले, तो संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इनमें पढ़ने वाले बच्चों का अन्य जगह पर भी दाखिला है। जांच में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी , नायाब तहसीलदार महेंद्र गुप्ता एवं कोतवाली मौदहा से पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
विज्ञापन