{"_id":"62e77a39b1286d28427378e0","slug":"hamirpur-news-action-against-kotwal-in-case-of-assault-with-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur news: महिला से मारपीट के मामले में दरोगा के बाद कोतवाल पर भी गिरी गाज, एसपी ने किया लाइनहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur news: महिला से मारपीट के मामले में दरोगा के बाद कोतवाल पर भी गिरी गाज, एसपी ने किया लाइनहाजिर
Mon, 01 Aug 2022 12:33 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 01 Aug 2022 12:33 PM IST
सार
यूपी के हमीरपुर जिले में महिला से मारपीट के मामले में उपनिरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई के बाद अब कोतवाल दिनेश सिंह को लाइनहाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
राठ कोतवाली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हमीरपुर जिले में चोरी के आरोपी को पकड़ने गांव गई पुलिस ने आरोपी न मिलने पर उसकी पत्नी को घर के अंदर बेरहमी से पीटने के मामले में एसआई के निलंबन के बाद अब कोतवाल दिनेश सिंह को लाइनहाजिर कर दिया गया है। विनोद राय को राठ कोतवाली की कमान सौंप दी गई है। मामले की जांच सीओ राठ अभय नारायन राय कर रहे हैं।
महिला ने पुलिस पर घर में तोड़फोड़ करने व उसके साथ मारपीट का आरोप लगाया था। राठ क्षेत्र के बिलरख गांव निवासी मंजुल ने बताया कि उनके पति सीताराम लोधी पर किसी ने चोरी का आरोप लगाया था। पुलिस उनके घर पकड़ने गई थी। मंजुल ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया उपनिरीक्षक देवीदीन ने घर के अंदर घुसकर डंडे से बेरहमी से पीटा साथ में आई महिला पुलिसकर्मी को बाहर भगा दिया था।
मारपीट से शरीर पर गंभीर चोट आई। बताया कि पुलिस ने घर में तोड़फोड़ की और अपने साथ कोतवाली ले जाकर एक कमरे में 3 दिन बंद रखा। शनिवार को कोतवाली पुलिस ने महिला का शांतिभंग में चालान कर दिया था। सीएचसी में डॉक्टरी परीक्षण कराने गई महिला ने उपनिरीक्षक द्वारा मारपीट की घटना बताई। पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रविवार को उपनिरीक्षक देवीदीन को निलंबित कर दिया था। वहीं सोमवार को इस मामले में राठ कोतवाल दिनेश सिंह को लाइनहाजिर कर दिया है। मामले की जांच जारी है।