फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur news: Action against Kotwal in case of assault with woman

Hamirpur news: महिला से मारपीट के मामले में दरोगा के बाद कोतवाल पर भी गिरी गाज, एसपी ने किया लाइनहाजिर

Mon, 01 Aug 2022 12:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 01 Aug 2022 12:33 PM IST
सार

यूपी के हमीरपुर जिले में महिला से मारपीट के मामले में उपनिरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई के बाद अब कोतवाल दिनेश सिंह को लाइनहाजिर कर दिया गया है।

विज्ञापन
Hamirpur news: Action against Kotwal in case of assault with woman
राठ कोतवाली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में चोरी के आरोपी को पकड़ने गांव गई पुलिस ने आरोपी न मिलने पर उसकी पत्नी को घर के अंदर बेरहमी से पीटने के मामले में एसआई के निलंबन के बाद अब कोतवाल दिनेश सिंह को लाइनहाजिर कर दिया गया है। विनोद राय को राठ कोतवाली की कमान सौंप दी गई है। मामले की जांच सीओ राठ अभय नारायन राय कर रहे हैं।
विज्ञापन


महिला ने पुलिस पर घर में तोड़फोड़ करने व उसके साथ मारपीट का आरोप लगाया था। राठ क्षेत्र के बिलरख गांव निवासी मंजुल ने बताया कि उनके पति सीताराम लोधी पर किसी ने चोरी का आरोप लगाया था। पुलिस उनके घर पकड़ने गई थी। मंजुल ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया उपनिरीक्षक देवीदीन ने घर के अंदर घुसकर डंडे से बेरहमी से पीटा साथ में आई महिला पुलिसकर्मी को बाहर भगा दिया था।
विज्ञापन


मारपीट से शरीर पर गंभीर चोट आई। बताया कि पुलिस ने घर में तोड़फोड़ की और अपने साथ कोतवाली ले जाकर एक कमरे में 3 दिन बंद रखा। शनिवार को कोतवाली पुलिस ने महिला का शांतिभंग में चालान कर दिया था। सीएचसी में डॉक्टरी परीक्षण कराने गई महिला ने उपनिरीक्षक द्वारा मारपीट की घटना बताई। पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रविवार को उपनिरीक्षक देवीदीन को निलंबित कर दिया था। वहीं सोमवार को इस मामले में राठ कोतवाल दिनेश सिंह को लाइनहाजिर कर दिया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed