{"_id":"670370f2673b948e1c00c063","slug":"hamirpur-newborn-baby-girl-thrown-in-dustbin-information-came-out-when-she-cried-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: नवजात बच्ची को कूड़ेदान में फेंका, रोने पर हुई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: नवजात बच्ची को कूड़ेदान में फेंका, रोने पर हुई जानकारी
Mon, 07 Oct 2024 10:59 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 07 Oct 2024 10:59 AM IST
सार
यूपी के हमीरपुर जिले में कूड़ेदान में नवजात बच्ची के मिलने से हड़कंप मच गया। वजन कम होने पर उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
बच्ची को गोद में लिए पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हमीरपुर जिले में किसी ने नवजात बच्ची को क्रबिस्तान के पास बने कूड़ेदान में फेंक दिया। रोने की आवाज सुन दौड़े राहगीरों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बच्ची को सीएचसी राठ में भर्ती कराया। जहां बच्ची पूर्ण तरीके से स्वस्थ है। पुलिस बच्ची को फेंकने वाले का पता लगा रही है। राठ के सैना रोड स्थित क्रबिस्तान के पास कूड़ा घर में सोमवार तड़के नवजात बच्ची को जन्म देने के बाद फेंक दिया गया।
सुबह छह बजे जब लोग टहलने निकले तो बच्ची के रोने की आवाज सुनकर वहां भीड़ लग गई। सूचना पर आई डायल यूपी पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर चंद्रशेखर राजपूत ने बताया कि बच्ची को महिला वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। वजन कम होने पर बच्ची को जिला अस्पताल रेफर किया जाएगा। बच्ची का वजन एक किलो सात सौ ग्राम है, जबकि दो किलो पांच सौ ग्राम होना चाहिए। उसकी देखरेख के लिए स्टाफ को लगाया गया है। कोतवाल उमेश कुमार सिंह ने कहा कि चाइल्ड लाइन को सूचना दे दी गई है। बच्ची को फेंकने वालों का पता लगाया जा रहा है।