फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur Murder, Husband killed his wife with an axe, found grazing goats in the field

Hamirpur Murder: पति की हैवानियत! पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, खेत में बकरियां चराता मिला, जानें पूरा मामला

Sat, 15 Apr 2023 06:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 15 Apr 2023 06:17 PM IST
सार

Hamirpur News: मझगवां थाना क्षेत्र में एक पति ने पत्नी से विवाद के बाद  कुल्हाड़ी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इससे गांव में सनसनी फैल गई। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी खेत में बकरियां चराता मिला।

विज्ञापन
Hamirpur Murder, Husband killed his wife with an axe, found grazing goats in the field
hamirpur murder case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में मझगवां थाने के इटौरा गांव में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद खेत पर बकरियां चराने चला गया। पुलिस ने हत्यारोपी को हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया। एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा भी गांव पहुंच गईं।

विज्ञापन

फील्ड यूनिट व डॉग स्क्वायड की टीम जांच पड़ताल कर रही है। इटौरा गांव के प्रधान राजेंद्र सिंह राजपूत ने बताया शनिवार दोपहर गांव के हरगोविंद पाल का अपनी पत्नी शांति (55) से विवाद हो गया। आक्रोशित हरगोविंद ने खाना बनाने के लिए आटा गूंथ रही शांति पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
विज्ञापन

सिर पर गंभीर चोट से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हरगोविंद बकरियां लेकर खेतों की ओर निकल गया। प्रधान की सूचना पर सीओ पीके सिंह पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पहुंच गए। मझगवां एसओ ने बताया आरोपी को खेत से गिरफ्तार कर कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Hamirpur Murder, Husband killed his wife with an axe, found grazing goats in the field
hamirpur murder case - फोटो : अमर उजाला

पति बोला- चोरी छिपे बेच देती थी अनाज
पूछताछ में आरोपी ने बताया उसकी पत्नी चोरी छिपे गांव की दुकान में अनाज बेच देती थी, जिससे वह नाराज था। उसके नाम पर तीन बीघा कृषि भूमि है। रात में पति पत्नी गेहूं की मढ़ाई करके घर लौटे थे। वहीं ग्रामीणों ने बताया आरोपी सनकी प्रवृत्ति का है।

सीओ बोले- परिजनों को सूचना दे दी है
पुत्र नीरज अपनी पत्नी के साथ गुजरात में व्यापार करता है। एसपी दीक्षा शर्मा ने कहा आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वहीं सीओ ने कहा मृतका की विवाहित पुत्रियों व पुत्र को सूचना दी गई है। परिजनों द्वारा तहरीर दिए जाने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed