{"_id":"66f94f921b2c83de460388f8","slug":"hamirpur-mother-dies-of-electric-shock-on-daughter-s-first-birthday-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: बेटी के पहले जन्मदिन पर मां की करंट की चपेट में आने से मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: बेटी के पहले जन्मदिन पर मां की करंट की चपेट में आने से मौत, मचा कोहराम
Sun, 29 Sep 2024 06:37 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 29 Sep 2024 06:37 PM IST
सार
Hamirpur News: करंट की चपेट में आने से मां की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। महिला की शादी 2021 में हुई थी।
विज्ञापन
कल्पना की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र के मिहुना गांव में बेटी के पहले जन्मदिन के दिन मां की खिड़की के जंगले में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मिहुना गांव निवासी विकास यादव की पुत्री बिट्टो का शनिवार को पहला जन्मदिन मनाया जा रहा था। शाम को बर्थडे पार्टी में विकास की पत्नी कल्पना (24) हंसी-खुशी नाते रिश्तेदारों के स्वागत में लगी थीं।
विज्ञापन
पार्टी खत्म होने के बाद रात करीब 11:30 बजे बरामदे में पति के लेटने के लिए वह पंखे का प्लग लगा रही थीं। तभी जंगले में कटे हुए तार से करंट उतर आया, जिसकी चपेट में आकर वह बेहोश होकर गिर पड़ी। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के भाई जलालपुर थानाक्षेत्र के सुठार गांव निवासी अरविंद ने बताया कि कल्पना उनकी अकेली बहन थी और 2021 में उसकी शादी विकास के साथ हुई थी।
विज्ञापन