फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur massacre case Sentenced Rukku's appeal rejected from High Court

हमीरपुर सामूहिक हत्याकांड: सजायाफ्ता रुक्कू की अपील हाईकोर्ट से खारिज

Sat, 25 May 2019 11:59 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 25 May 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
Hamirpur massacre case Sentenced Rukku's appeal rejected from High Court
डेमो पिक - फोटो : गूगल
यूपी में हमीरपुर जिले के सामूहिक हत्याकांड मामले में पिछले दो साल से उम्रकैद की सजा काट रहे रुक्कू की अपील को उच्च न्यायालय ने खारिज कर दी है। उसे निचली अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इसी मामले में भाजपा विधायक अशोक चंदेल समेत अन्य आठ सजायाफ्ता जिला कारागार में बंद हैं।
विज्ञापन


करीब 22 साल पहले मुख्यालय के सुभाष बाजार मोहल्ले में हुए सामूहिक हत्याकांड में एक ही परिवार के तीन लोगों समेत पांच की हत्या हुई थी। इस मामले में भाजपा के सदर विधायक अशोक चंदेल, नसीम खां, रघुवीर सिंह उनके पुत्र आशुतोष सिंह डब्बू, उत्तम सिंह, प्रदीप सिंह, साहब सिंह, झंडू सिंह, श्याम सिंह, रूक्कू, भानसिंह व सरकारी गनर रामबाबू के खिलाफ पीड़ित राजीव शुक्ला ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


पुलिस ने विवेचना के दौरान सरकारी गनर का नाम हटाने के बाद सभी 11 लोगों के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की थी। तब निचली अदालत ने विधायक समेत 10 आरोपी बरी कर दिए थे। वहीं 11वें फरार अभियुक्त रुक्कू पुत्र हिसामुद्दीन ने 12 मई 2003 को अदालत में आत्मसमर्पण किया था। निचली अदालत ने इसे 12 अप्रैल 2017 को उम्रकैद की सजा सुनाई था। रुक्कू ने सजा के खिलाफ उच्च न्यायालय प्रयागराज में क्रिमिनल अपील संख्या 2617-17 दायर की। पिछले 14 फरवरी हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी कर आदेश को सुरक्षित कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा व न्यायमूर्ति डीके सिंह की कोर्ट ने अपील खारिज करते हुए सत्र न्यायालय के आदेश को बरकरार रखा है। अभियुक्त रुक्कू 12 मई 2003 से जिला कारागार में बंद है। सत्र न्यायालय के वादी के अधिवक्ता निषेंद्र सिंह व राज्य सरकार की ओर से विशेष अधिवक्ता फूलसिंह कुशवाहा ने पैरवी की थी।


उच्च न्यायालय प्रयागराज में वादी की ओर से राजीव लोचन शुक्ला एडवोकेट ने अपील पर बहस व पैरवी की। मामले में विधायक समेत आठ को 19 अप्रैल को उच्च न्यायालय की ओर से उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद से सभी जिला कारागार में निरुद्ध हैं। एक अन्य श्यामसिंह का वारंट अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने पिछले दिनों सेंट्रल जेल नैनी भेजा था, जिसका सत्र न्यायालय में शनिवार तक कोई जवाब नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed