{"_id":"5ebecc988ebc3e9037300f31","slug":"hamirpur-married-woman-with-illness-hanged-himself-in-his-maternal-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: बीमारी से तंग विवाहित ने मायके में फांसी लगाकर दी जान, मासूमों के सर से उठा मां का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: बीमारी से तंग विवाहित ने मायके में फांसी लगाकर दी जान, मासूमों के सर से उठा मां का साया
Sat, 16 May 2020 09:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 16 May 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फांसी का फंदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर के राठ कस्बे में दो माह से मायके में रह रही विवाहिता ने शुक्रवार को फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने आत्महत्या का कारण बीमारी व आर्थिक परेशानी बताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
पठनऊ निवासी हसीना पत्नी स्व. मोहम्मद फारुख ने बताया कि बेटी रुखसार (30) का निकाह वर्ष 2012 में राजगढ़ झांसी निवासी नौशाद पुत्र ईबू के साथ किया था। बताया कि एक वर्ष से रुखसार पेट दर्द से पीड़ित थी।
ससुरालियों के उपचार न कराने पर उसकी हालत बिगड़ती गई। दो माह पूर्व उसका पति मायके में छोड़ कर चला गया। इसके बाद उसने सुध नहीं ली। शुक्रवार को वह बाजार गई थी जबकि परिवार के अन्य लोग कामकाज में व्यस्त थे।
विज्ञापन
तभी रुखसार ने ऊपर के कमरे में दुपट्टे से फांसी लगा ली। बाजार से वापस घर पहुंची तो बेटी को फांसी पर झूलते देखा। मृतका की पुत्री चाहत (5) व पुत्र सहजाद (3) हैं। कोतवाल मनोज शुक्ला ने कहा कि आत्महत्या की जानकारी होने पर शव का पोस्टमार्टम कराया है। अभी किसी ने थाने में शिकायत नहीं की है।