फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur Married to lover in temple next day husband arrived with four children then bride turned back

Hamirpur: मंदिर में प्रेमी संग रचाई शादी, अगले दिन पति चार बच्चों संग पहुंचा…तो पलटी दुल्हन, पढ़ें पूरा मामला

Sun, 07 Sep 2025 04:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 07 Sep 2025 04:11 PM IST
सार

Hamirpur News: सरीला चौकी प्रभारी दिनेश पटेल ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाकर समझाया गया, लेकिन किसी ने शिकायत नहीं दी। महिला ने पति के साथ जाने की इच्छा जताई और दोनों में आपसी समझौता हो गया।

विज्ञापन
Hamirpur Married to lover in temple next day husband arrived with four children then bride turned back
मंदिर में शादी करते प्रेमी और प्रेमिका - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले में सरीला कस्बे के रामजानकी मंदिर में शनिवार को प्रेमी युगल का विवाह सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में हुआ और पूरे कस्बे में चर्चा रही, लेकिन रविवार को कहानी में नाटकीय मोड़ आया। महिला का असली पति चार बच्चों के साथ सरीला पहुंचा और पुलिस चौकी में ड्रामा खड़ा हो गया। आखिरकार पत्नी बच्चों को देखकर पसीज गई और पति के साथ लौट गई।

विज्ञापन

मिर्जापुर जनपद के पड़री गांव निवासी शिवशंकर अहिरवार ने बताया कि उसकी शादी गुड्डी (35) देवी से बीस साल पहले हुई थी। परिवार में पांच बच्चे समा (16), छाया (10), सुजीत (10), अजित (6) और रीमा (3) हैं। बताया कि परिवार के भरण-पोषण के लिए पांच महीने पहले सिलवासा गया था, वहीं मेरी पत्नी भी मजदूरी करती थी। बगल के कमरे में सरीला कस्बे का हरि रहता था।

विज्ञापन

चार छोटे बच्चों संग सरीला पुलिस चौकी पहुंचा पति
इसी बीच पत्नी की उससे नजदीकी बढ़ गई। कहा कि एक सितंबर को ड्यूटी से लौटा तो बच्चों ने बताया मां नहीं है। खोजने पर पता चला कि वह हरि के साथ हमीरपुर चली गई है। यहां फोन से जानकारी ली, तो मालूम हुआ कि उसने सरीला के एक मंदिर में हरि से शादी कर ली है। रविवार को वह बड़ी बेटी समा को मिर्जापुर में छोड़कर, चार छोटे बच्चों संग सरीला पुलिस चौकी पहुंचा।

विज्ञापन

दिनभर चला हाईवोल्टेज ड्रामा

पुलिस ने गुड्डी देवी को चौकी बुलाया। यहां बच्चों को देखकर मां भावुक हो गई और पति संग जाने का फैसला कर लिया। सरीला चौकी प्रभारी दिनेश पटेल ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाकर समझाया गया, लेकिन किसी ने शिकायत नहीं दी। महिला ने पति के साथ जाने की इच्छा जताई और दोनों में आपसी समझौता हो गया। कस्बे में यह हाईवोल्टेज ड्रामा दिनभर चर्चा का विषय बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed