फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Labourer commits suicide by hanging himself

Hamirpur: मजदूर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, परिजन लगा रहे हत्या कर शव लटकाने का आरोप

Sat, 28 Sep 2024 01:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 28 Sep 2024 01:54 PM IST
सार

Hamirpur News: मजदूर ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Hamirpur: Labourer commits suicide by hanging himself
मृतक की फाइल फोटो व मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में भरुआ सुमेरपुर थानाक्षेत्र के इंगोहटा गांव में एक मजदूर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह लोगों को जानकारी होने पर परिजनों को बताया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सदर भी मौके पर पहुंचे। परिजन हत्या कर शव को लटकाने की बात कह रहे हैं। इंगोहटा निवासी पुन्ना वर्मा का पुत्र अनिल वर्मा (25) परदेश में रहकर मेहनत मजदूरी करता था।

विज्ञापन


पिता ने बताया कि रविवार को उसे मेहनत मजदूरी के लिए दिल्ली जाना था। शुक्रवार की रात शराब ठेके के पास नशे की हालत में बेटे का विवाद किसी से हो गया था। घर पहुंचने के थोड़ी देर बाद वह रात में ही कहीं बाहर चला गया। बताया कि नशे की हालत में घर के बाहर जाने पर खास तवज्जो नहीं दिया। शनिवार सुबह बेटे का शव गांव के बाहर पेड़ पर लटकता हुआ मिला। लोगों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर सीओ सदर राजेश कमल भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं शव के पैर जमीन पर रखे होने के कारण परिजनों ने हत्या कर उसे लटकाए जाने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। अगर परिजन कोई तहरीर देते हैं तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मृतक चार भाइयों में तीसरे नबंर का था और अविवाहित था। अचानक हुई घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed