{"_id":"661bc886b17cfcdd39099671","slug":"hamirpur-jewelery-worth-lakhs-stolen-from-the-house-of-pwd-junior-engineer-2024-04-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता के घर से लाखों के जेवर चोरी, सीढ़ी लगाकर चढ़े थे चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता के घर से लाखों के जेवर चोरी, सीढ़ी लगाकर चढ़े थे चोर
Sun, 14 Apr 2024 05:53 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 14 Apr 2024 05:53 PM IST
सार
यूपी के हमीरपुर में पीडब्ल्यूडी के जेई के घर से लाखों रुपये कीमत के जेवर व नकदी चोरी की घटना सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
चोरी के लिए टूटे पड़े लाकर व जेवर के खाली डिब्बे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हमीरपुर जिले में भरुआ सुमेरपुर थानाक्षेत्र के अतरैया गांव में शनिवार की रात पीडब्ल्यूडी के जेई के घर से चोरों ने लाखों रुपये कीमत के जेवर व नकदी पार कर दी। अतरैया गांव निवासी पुष्पेंद्र कुमार वर्मा बांदा में पीडब्ल्यूडी में जेई (अवर अभियंता) हैं। जबकि छोटा भाई धमेंद्र कुमार मनरेगा में तकनीकी सहायक है। मां चंदन देवी धुंधपुर के कंपोजिट विद्यालय में मृतक आश्रित कर्मी है। गांव में उनकी विधवा मां चंदन देवी, बाबा परसदिया, छोटा भाई ज्ञानेंद्र कुमार रहता है। वर्तमान में बहन आरती ससुराल से मायके आई हुई थी।
विज्ञापन
चंदन देवी व आरती ने बताया कि शनिवार रात में खाना खाने के बाद वह दोनों एक कमरे में सो गए। जबकि भाई दूसरे कमरे में सो गया। बाबा छत में सो रहे थे। रात में चोर पड़ोसी प्रकाश वर्मा के घर से सीढ़ी लेकर आए और मकान की के पीछे की तरफ सीढ़ी लगाकर दाखिल हुए। चोरों ने दो कमरों की कुंडी खोलकर अलमारी में रखे नव विवाहिता बहन आरती वर्मा के करीब 15 लाख के जेवर तथा मां के करीब पांच लाख से अधिक के जेवर के अलावा 70,000 रुपये लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
मां चंदन देवी ने बेटे पुष्पेंद्र एवं धर्मेंद्र को घटना बताई। दोनों भाई बांदा से गांव आए और पुलिस को सूचित किया। सीओ सदर राजेश कमल गांव पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करके थानाध्यक्ष को जल्द खुलासे के निर्देश दिए। डॉग स्क्वाॅयड एवं फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। डॉग नैरो घर के अंदर घूमने के बाद बाहर आकर रुक गया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि ज्ञानेंद्र की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है।