फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur Jailer suspended for beating a prisoner to death departmental action to be taken

Hamirpur: जेल में बंदी की पीटकर हत्या में जेलर निलंबित, होगी विभागीय कार्रवाई…न्यायिक व विभागीय जांच जारी

Thu, 18 Sep 2025 11:30 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 18 Sep 2025 11:30 AM IST
सार

Hamirpur News: जेल अधीक्षक मंजीव विश्वकर्मा ने बताया कि जेलर केपी चंदीला को शासन के आदेश पर निलंबित किया गया है। वहीं मामले की न्यायिक व विभागीय जांच जारी है, जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Hamirpur Jailer suspended for beating a prisoner to death departmental action to be taken
जेलर केपी चंदीला - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिला कारागार में रविवार दोपहर हुई बंदी की मौत के मामले में जेलर केपी चंदीला को शासन से निलंबित कर दिया गया है। विभागीय कार्रवाई के भी आदेश दिए गए हैं। डिप्टी जेलर संगेश कुमार और जेल वार्डर अनिल कुमार पर निलंबन की कार्रवाई पहले ही हो चुकी है। मंगलवार को जेलर, डिप्टी जेलर व जेल वार्डर समेत सात नामजद व एक अज्ञात पर हत्या व वसूली की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

विज्ञापन

एससी-एसटी एक्ट के 10 साल पुराने मामले में वारंट होने पर सदर कोतवाली क्षेत्र के सूरजपुर गांव निवासी अनिल को 11 सितंबर को जिला कारागार भेजा गया था। रविवार को जिला कारागार में उसकी हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल लाया गया। दोपहर 2:20 बजे डॉक्टरों ने अनिल को मृत बता दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस में शरीर पर चोटों के निशान देख अनिल की पत्नी पूजा ने जेलर केपी चंदीला, डिप्टी जेलर संगेश कुमार व जेल वार्डर अनिल कुमार यादव समेत अन्य पर पीटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी।

विज्ञापन

डिप्टी जेलर व जेल वार्डर पर हो चुकी है निलंबन की कार्रवाई
मंगलवार को जेलर, डिप्टी जेलर, जेल वार्डर के अलावा नंबरदार दिलीप, दीपक, शफी मोहम्मद, राइटर विनय व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या व वसूली की रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके बाद शासन ने जेलर केपी चंदीला को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इसी मामले में डिप्टी जेलर संगेश कुमार व जेल वार्डर अनिल कुमार पर सोमवार देर शाम निलंबन की कार्रवाई हो चुकी है। जेल वार्डर को मंडल कारागार बांदा से संबद्ध किया गया है। वहीं, डिप्टी जेलर को डॉ. संपूर्णानंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ से संबद्ध किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed