फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Intoxicated Youths Barge into Power House and Assault SSO and Helper

Hamirpur: नशे में धुत युवकों ने पावर हाउस में घुसकर एसएसओ और हेल्पर को पीटा

Sun, 31 May 2026 10:25 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 31 May 2026 10:25 PM IST
सार

Hamirpur News: आपूर्ति ठप का कारण पूछने पर ब्रेकडाउन की बात कही तो पिटाई कर दी। पावर हाउस में आग लगाने की धमकी देकर भाग निकले।

विज्ञापन
Hamirpur: Intoxicated Youths Barge into Power House and Assault SSO and Helper
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टेढ़ा विद्युत सब स्टेशन में रविवार तड़के कार सवार युवकों ने घुसकर एसएसओ और हेल्पर के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर दोनों के साथ मारपीट की और पावर हाउस में आग लगाने की धमकी देकर भाग गए। एसएसओ ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


टेढ़ा पावर हाउस के एसएसओ संदीप सिंह ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में आरोप लगाया है कि रविवार तड़के करीब 3:30 बजे वह हेल्पर मुरली के साथ ड्यूटी पर मौजूद थे। तभी टेढ़ा निवासी बीपी सिंह चंदेल चार अज्ञात साथियों के साथ कार से पावर हाउस पहुंचे और अंदर घुसकर आपूर्ति ठप होने का कारण पूछने लगे। जब उन्हें बताया गया कि लाइन ब्रेकडाउन है तो उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और जबरन फीडर चालू कर दिया।
विज्ञापन


विरोध करने पर सभी ने उनकी और हेल्पर की लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी और पावर हाउस में आग लगाने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। मारपीट में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। हलका इंचार्ज भानु प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है और जांच के लिए टीम गांव भेजी जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed