{"_id":"67683ba56fb67e649800b3a4","slug":"hamirpur-in-a-dispute-over-overtaking-a-vehicle-youth-beat-up-women-and-children-too-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: गाड़ी ओवरटेक करने के विवाद में युवकों ने महिलाओं, बच्चों को भी पीटा, आठ पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: गाड़ी ओवरटेक करने के विवाद में युवकों ने महिलाओं, बच्चों को भी पीटा, आठ पर रिपोर्ट
Sun, 22 Dec 2024 09:49 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 22 Dec 2024 09:49 PM IST
सार
Hamirpur News: गाड़ी ओवरटेक करने के विवाद में युवकों ने जमकर मारपीट की। घटना पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। मामले में आठ पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
पेट्रोल में मारपीट करते दबंग
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
गाड़ी ओवरटेक करने के विवाद में युवक ने अपने साथियों संग सरेआम महिलाओं, बच्चों व पुरुषों के साथ मारपीट की। घटना एनएच-34 किनारे स्थित पेट्रोलपंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने एक नामजद व सात अज्ञात के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। मुख्यालय के विवेक नगर मोहल्ला निवासी कृष्ण बिहारी अपने बेटे प्रदीप, दो बहुओं व बच्चों के साथ कार से सुमेरपुर जा रहे थे।
रास्ते में गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर स्कार्पियो सवार एक दवा व्यापारी के बेटे रीशू सचान से उनका विवाद हो गया। इस पर रीशू ने अपने भाइयों व साथियों को फोन कर बुला लिया। जैसे ही कृष्ण बिहारी लक्ष्मीबाई तिराहा स्थित पंप पर पेट्रोल भराने के लिए रुके, तभी पीछे से आए युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव करने पहुंचीं महिलाओं व उनके साथ बच्चों को भी नहीं छोड़ा। सूचना पर आई पुलिस दोनों पक्षों को अपने साथ कोतवाली ले गई।
महिलाओं ने युवकों पर अश्लील कमेंट करने व अपशब्द बोलने का आरोप लगाया। पुलिस ने रीशू व सात अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ सदर राजेश कमल ने बताया कि कृष्ण कुमार द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। तहरीर में छेड़खानी का कोई आरोप नहीं लगाया गया है।