फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur Husband caught with girlfriend in Oyo hotel police took action on wifes complaint

Hamirpur: ओयो होटल में प्रेमिका संग पकड़ाया पति, पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई

Sun, 29 Jun 2025 01:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 29 Jun 2025 01:56 PM IST
सार

Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर कस्बे में पुलिस ने पति को प्रेमिका के साथ ओयो होटल में रंगेहाथ पकड़ा है। पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Hamirpur Husband caught with girlfriend in Oyo hotel police took action on wifes complaint
थाना सुमेरपुर - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले के  भरुआ सुमेरपुर में पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने कस्बे के स्टेशन मार्ग में संचालित ओयो होटल में छापा मारकर पति को प्रेमिका संग रंगरेलियां मनाते हुए पकड़कर हवालात में पहुंचाया है। पत्नी ने शक के आधार पर यह कदम उठाया था और यह सच साबित हुआ।

विज्ञापन

मुख्यालय निवासी एक शादीशुदा युवक के संबंध मुख्यालय निवासी किसी युवती से हैं। इस बात का शक पत्नी को हमेशा बना रहता था। लिहाजा वह पति पर कड़ी नजर रख रही थी। युवक सुबह बाहर जाने की बात कहकर घर से निकल आया, तो शक होने पर पत्नी भी चुपचाप पीछे लग गई और पति के पीछे पीछे कस्बे तक आ पहुंची।

विज्ञापन

पुलिस ने पति को प्रेमिका के साथ पकड़ लिया
पति अपनी प्रेमिका को लेकर स्टेशन मार्ग में चल रहे ओयो होटल पहुंचा और कमरा बुक करके अंदर हो गया। पति की हरकत देखकर पत्नी थाने पहुंची और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने ओयो होटल में छापा मारा और पति को प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ लिया।

पति को हवालात में किया बंद
प्रेमिका को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। पति हवालात में बंद है। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि पत्नी की शिकायत पर पति के खिलाफ कार्रवाई की गई है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। अगर तहरीर मिलती है, तो विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पति को थाने में बंद करके रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed