{"_id":"6239dc5d75dab80fd106a4d4","slug":"hamirpur-goods-train-divided-into-two-parts","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी, एक घंटे बाधित रहा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी, एक घंटे बाधित रहा यातायात
Tue, 22 Mar 2022 07:56 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 22 Mar 2022 07:56 PM IST
सार
हमीरपुर जिले में भरुआसुमेरपुर के अरतरा रेलवे क्रासिंग के पास मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। चालक ने सूझबूझ से मालगाड़ी वापस करके कपलिंग को ठीक किया और आगे की तरफ रवाना हुआ।
विज्ञापन
दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदा से कानपुर जा रही मालगाड़ी मौदहा की तरफ अरतरा रेलवे क्रॉसिंग के पास दो हिस्सों में बंट गई। इस वजह से एक घंटे यातायात बाधित रहा। मालगाड़ी के चालक ने सूझबूझ से मालगाड़ी वापस करके कपलिंग को ठीक किया और आगे की तरफ रवाना हुआ।
मंगलवार को दोपहर 12 बजे एक मालगाड़ी बांदा से कानपुर की ओर जा रही थी। अरतरा क्रासिंग के समीप अचानक कपलिंग खुलने से दो हिस्सों में विभाजित हो गई। इस घटना से रेलवे पटरी को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन मालगाड़ी खड़ी हो गई।
चालक ने नीचे उतरकर देखा तो गाड़ी दो हिस्सों में खड़ी थी। इसके बाद उसने गाड़ी को धीरे-धीरे पीछे किया। पीछे छूट गए हिस्से को जोड़कर आगे के लिए रवाना किया। इसी बीच एक घंटे तक रूट बाधित रहा। मालगाड़ी के कस्बे के स्टेशन पहुंचने के बाद कानपुर की ओर से आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस को आगे की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन
सहायक स्टेशन मास्टर विनय गुप्ता ने बताया कि मालगाड़ी के दो हिस्सों में विभाजित होने की सूचना उन्हें नहीं दी गई। चूंकि घटनास्थल रागौल स्टेशन के अंतर्गत है। इसलिए उन्हें नहीं सूचित किया गया होगा।