{"_id":"63d0ffe356141a0a5773d07b","slug":"hamirpur-gathering-of-bachelor-video-going-viral-on-social-media-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: अनोखे आयोजन में जमी कुंवारों की महफिल, सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: अनोखे आयोजन में जमी कुंवारों की महफिल, सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा कार्यक्रम
Wed, 25 Jan 2023 04:05 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 25 Jan 2023 04:05 PM IST
विज्ञापन
अतरौली गांव में रडुआ भोज में नाचते कुंवारे
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के हमीरपुर जिले में राठ के तरौली गांव में रडुआ भोज हुआ। इसमें हर आयु वर्ग के कुंवारे शामिल हुए। यह कार्यक्रम सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। शादीशुदा लोगों के तानों से तंग आकर अतरौली गांव के कुंवारे लोगों ने कुछ अलग करने की ठानी। उन्होंने रडुआ भोज का आयोजन किया।
विज्ञापन
बाकायदा निमंत्रण कार्ड छपवाकर वितरित किए गए। घर-घर कार्ड बांटने के साथ ही सोशल मीडिया पर भी प्रचार किया गया। गांव के भूपेंद्र राजपूत के खेत में आयोजन किया गया। भोज में सभी को पूड़ी व सब्जी खिलाई गई। वहीं ढोल व मजीरों की थाप व बुंदेली लोकगीतों के बीच जमकर डांस किया गया। कार्ड पर साफ शब्दों में चेतावनी छपी थी कि रडुवों के भोज में सिर्फ रडुवा ही शामिल होंगे।
विज्ञापन