{"_id":"697846ae23ebd8f3650a7fac","slug":"hamirpur-firing-and-fighting-in-ramlila-fair-three-injured-in-fight-for-supremacy-referred-to-jhansi-and-orai-2026-01-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: रामलीला मेले में फायरिंग और मारपीट, वर्चस्व की लड़ाई में तीन घायल, गंभीर हालत में झांसी व उरई रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: रामलीला मेले में फायरिंग और मारपीट, वर्चस्व की लड़ाई में तीन घायल, गंभीर हालत में झांसी व उरई रेफर
Tue, 27 Jan 2026 10:31 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 27 Jan 2026 10:31 AM IST
सार
Hamirpur News: हमीरपुर के परा गांव में रामलीला मंचन के दौरान दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग हुई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वर्चस्व की जंग में तीन युवक गंभीर घायल
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र में रामलीला में वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें फायरिंग से एक व मारपीट में दो गंभीर रूप से घायल हुए। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। कोतवाली क्षेत्र के परा गांव निवासी पृथ्वीराज (40) पुत्र मुन्नीलाल ने बताया कि उनके गांव परा में मेला चल रहा है। इसमें सोमवार रात को रामलीला का मंचन चल रहा था।
विज्ञापन
तभी कुछ लोग आए और रामलीला में व्यवधान उत्पन्न करने लगे। विरोध करने पर युवक ने तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली उनके दाहिने पैर में लग गई। वहीं महोबा जिले के खरेला थाना क्षेत्र के बल्लाय गांव निवासी प्रदीप कुमार (28) ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ रामलीला देखने आए थे। यहां कुछ ग्रामीण पहले से घात लगाकर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी लेकर बैठे हैं। उन लोगों के पहुंचते ही मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
तहरीर पर दर्ज की जाएगी प्राथमिकी
मारपीट में प्रदीप व चरखारी कोतवाली के अनघौरा गांव निवासी बृजकिशोर (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस 108 एम्बुलेंस की मदद से तीनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लाई। डॉक्टर ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर पृथ्वीराज को मेडिकल कॉलेज झांसी, प्रदीप व बृजकिशोर को उरई रेफर किया गया है। कोतवाल राकेश कुमार ने कहा कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गहनता से जांच की जा रही है।