फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Father died due to beating of son

हमीरपुर: बेटे ने पिता की पीठ पर मारे घूंसे, अस्पताल में मौत, इस बात पर हुआ था झगड़ा

Thu, 07 Apr 2022 12:27 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 07 Apr 2022 12:27 AM IST
सार

आरोपी दिनेश अपने पिता का इकलौता बेटा है। ग्रामीणों ने बताया कि उसकी माली हालत भी ठीक है। आरोपी के दो पुत्र हैं और उसके पास लगभग 25 बीघे खेती है और वह मुख्य रूप से खेती ही करता है।

विज्ञापन
Hamirpur: Father died due to beating of son
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में महेरा गांव में मंगलवार रात एक युवक ने अपने पिता की पीठ पर घूसों से प्रहार कर दिया। सुबह हालत बिगड़ने पर अस्पताल में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को होगा। महेरा गांव निवासी रामबाबू राजपूत (55) का मंगलवार शाम इकलौते बेटे दिनेश राजपूत से विवाद हो गया।
विज्ञापन


आरोप है कि बेटे ने पिता पर मुक्कों से हमला किया। हालांकि सुबह हालत खराब होने पर बेटा ही अपनी मां के साथ उन्हें जिला अस्पताल ले गया। वहां इलाज के दौरान दोपहर में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी दिनेश को हिरासत में ले लिया। थाना बिवांर में दिनेश ने बताया कि मंगलवार रात करीब सात बजे जब वह खाना खाने बैठा, तभी पिता उससे बहस करने लगे।
विज्ञापन


बताया कि उसका आठ साल का बेटा घर से करीब एक किलो लाही लेकर दुकान में बेच आया। वहां से उसने अपने लिए कुछ खाने-पीने का सामान लिया था। उलाहना देने पर उसने पिता से शांत रहने को कहा तो पिता हंगामा करने लगे। विवाद बढ़ने पर गुस्से में उसने उनकी पीठ पर घूसें मार दिए। सुबह उनकी हालत खराब होने पर अस्पताल ले गया। जहां मौत हो गई। थानाध्यक्ष संजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि शव को मोर्चरी हाउस में रखवाया गया है। गुरुवार को पोस्टमार्टम कराएंगे। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता को भर्ती कराकर जेल गया मिलाई करने
आरोपी दिनेश ने बताया कि वह बुधवार सुबह पिता को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। वहां भर्ती कराने के बाद जेल में बंद अपनी बुआ के देवर से मिलाई करने जेल गया था। कहा कि उसे पिता की मौत होने की जानकारी भी नहीं थी। जब वह सुबह हमीरपुर जा रहा था उस दौरान उसके पिता ठीक थे। मंगलवार शाम खेत से आया और उसी दौरान छोटी सी बात को लेकर पिता ने हंगामा शुरू कर दिया। उसने पिता से कहा भी कि उसे खाना खाकर फिर खेत जाना है, लेकिन वह झगड़ते रहे और उसने गुस्से में आकर एक-दो घूंसे पीठ पर मार दिए थे।

गुस्सैल है आरोपी 
आरोपी दिनेश अपने पिता का इकलौता बेटा है। ग्रामीणों ने बताया कि उसकी माली हालत भी ठीक है। आरोपी के दो पुत्र हैं और उसके पास लगभग 25 बीघे खेती है और वह मुख्य रूप से खेती ही करता है। लोगों ने दबी जुबान बताया कि आरोपी गुस्सैल किस्म का है, पिता से वह अक्सर झगड़ जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed