{"_id":"66b9cd7a19c59607c601f44d","slug":"hamirpur-farmer-killed-by-beating-with-sticks-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: लाठी डंडों से पीटकर किसान की हत्या, एक आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: लाठी डंडों से पीटकर किसान की हत्या, एक आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ
Mon, 12 Aug 2024 02:23 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 12 Aug 2024 02:23 PM IST
सार
Hamirpur News: लाठी डंडों से पीटकर किसान की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर जिले में कुरारा थाना क्षेत्र के एक गांव में किसान की लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही सीओ सदर ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। मौके से डॉग स्क्वायड ने साक्ष्य जुटाए हैं। सोमवार को दोपहर 12:15 बजे थाना कुरारा पुलिस को सूचना मिली कि छोटेलाल प्रजापति (40) पुत्र स्व. सीताराम प्रजापति निवासी ग्राम पतारा थाना कुरारा जनपद हमीरपुर, खेतों में बकरी चरा रहे थे।
उसी दौरान उनके गांव के ही आकाश सिंह, अमन सिंह पुत्रगण अतर सिंह व अतर सिंह पुत्र बाबूराम से विवाद हो गया। विवाद के कारण आकाश सिंह, अमन सिंह व अतर सिंह के द्वारा छोटेलाल की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ राजेश कमल ने बताया कि आरोपी अतर सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों से तहरीर प्राप्त कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।