फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Eunuchs create ruckus in police station due to theft not being disclosed

Hamirpur: चोरी का खुलासा न होने पर किन्नरों ने थाने में किया हंगामा, पुलिस पर मिली भगत का आरोप

Wed, 22 May 2024 07:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 22 May 2024 07:10 PM IST
सार

बीते 18 अप्रैल को किन्नरों के घर पर चोरी हुई थी। पुलिस पर एक करोड़ की चोरी को डेढ़ लाख रुपये दर्शाने के साथ ही मिली भगत का आरोप है।

विज्ञापन
Hamirpur: Eunuchs create ruckus in police station due to theft not being disclosed
बिवांर थाने में हंगामा करते किन्नर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में बीते 18 अप्रैल को किन्नरों के घर हुई चोरी का खुलासा अब तक न होने से नाराज किन्नरों ने थाने में जमकर थाना प्रभारी के सामने हंगामा काटा। पुलिस पर आरोपियों से मिली भगत का आरोप लगाते हुए 22 मई तक आश्वासन के बाद भी अब तक खुलासा न किए जाने का आरोप लगाया। साथ ही एक करोड़ की चाेरी को डेढ़ लाख रुपये में दर्ज करने का भी आरोप लगाया।

विज्ञापन


कस्बा निवासी किन्नरों के घर में बीते 18 अप्रैल को चोरी हुई थी। किन्नर संगीता की तहरीर पर स्थानीय पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ डेढ़ लाख रुपये के सामान की चोरी का मुकदमा दर्ज किया। थाना प्रभारी राकेश सरोज ने 22 मई तक खुलासे का आश्वासन दिया, जो पूरा नहीं हो सका। इस पर आक्रोशित किन्नर बुधवार को थाने पहुंचे और इंस्पेक्टर के सामने हंगामा किया।
विज्ञापन


साथ ही जल्द न्याय न मिलने पर उच्चाधिकारियों के समक्ष पेश होने की चेतावनी दी। किन्नरों ने पुलिस पर आरोपियों से साठगांठ करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि करीब एक करोड़ की चोरी हुई थी। पुलिस ने इसे मात्र डेढ़ लाख रुपये की दर्ज की। कहा कि कुछ आरोपी पकड़े गए थे। जिन्हें छोड़ दिया गया। मामले में सीओ मौदहा श्रीयष त्रिपाठी ने बताया कि जल्द खुलासा होगा। चुनाव के चलते इस पर काम करने में देरी हुई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed