फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Due to domestic discord, women consumed poison along with her two sons, all three died

Hamirpur: भाई से लड़ाई के बाद महिला ने दो बेटों सहित खाया जहर, तीनों की मौत

Sat, 22 Jun 2024 06:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 22 Jun 2024 06:19 PM IST
सार

यूपी के हमीरपुर जिले में घरेलू कलह के चलते महिला ने दो बेटों के साथ जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसके बाद तीनों की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Hamirpur: Due to domestic discord, women consumed poison along with her two sons, all three died
महिला ने दो बेटों संग जहर खाकर दी जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले के मुस्करा में भाई से लड़ाई के बाद एक महिला ने अपने दो बेटों के साथ जहर खा लिया। इससे तीनों की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार बहन ने परिवार की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह किया था। वह दो वर्षों से पति से अलग रह रही थी। वहीं झगड़े के दौरान भाई ने उसे घर से निकल जाने की बात कही थी। इसी के बाद शनिवार शाम करीब तीन बजे उसने बेटों सहित जहर खा लिया।

विज्ञापन


पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाक्षेत्र के बंडवा गांव निवासी राजकुमारी पत्नी रामकुमार ने बताया कि उसकी बेटी मोहनी (26) ने 10 वर्ष पूर्व राठ क्षेत्र के कछुवा गांव निवासी हेमंत से प्रेम विवाह किया था। बताया कि पिछले दो वर्षों से दोनों पति-पत्नी में विवाद के चलते वह दोनों अलग-अलग रह रहे थे। बेटी अपने दो बच्चों गौतम (5) व हर्ष (3) सहित नोएडा में रहकर मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रही थी। पिछले सप्ताह नोएडा से अपने मायके बंडवा आई थी। बताया कि घर आने के बाद बेटी का अपने भाई गोलू से झगड़ा हो गया।

विज्ञापन

जिसके चलते भाई ने उसे घर से निकल जाने की बात कह दी थी। इससे वह अपने दादा धन्नु के घर में रह रही थी। शनिवार दोपहर वह अपने दोनों बच्चों को लेकर नोएडा जाने की बात कहकर घर से मुस्करा आ गई थी। जहां उसने बैंक आफ बड़ौदा के पास बच्चों सहित जहर खाकर जान दे दी।

थाना प्रभारी शशि पांडे ने बताया की घटनास्थल पर मां बेटे के दोनों शवों को कब्जे में ले लिया गया है। जबकि छोटे बेटे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। जिसकी रास्ते में मौत हो गई है। बताा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन

घटना देख कस्बे में फैली सनसनी
कस्बा में शाम तीन बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब लोगों को मालूम चला कि बैंक ऑफ बड़ौदा के पीछे खाली पड़ी जमीन पर एक महिला दो बच्चों सहित मृत पड़ी है। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि महिला व एक बच्चे की मौके पर मौत हो चुकी थी। जबकि दूसरा बच्चा तड़प रहा था। उसे पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर इमरजेंसी में तैनात डॉ. शिवजी गुप्ता ने उसकी जान बचाने की कोशिश की, लेकिन गंभीर हालत देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उसकी रास्ते में मौत हो गई।

 
विज्ञापन

नोएडा निवासी सहेली ने दी घटना की सूचना
मां राजकुमारी ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे उसके पास नोएडा में मोहिनी के पास रहने वाली उसकी सहेली दीपा का फोन आया। जिसने बताया कि मोहिनी ने फोन किया है कि उसने दोनों बच्चों सहित कोई जहरीली गोली खा ली है। कहा कि वह मरने जा रही है। उसकी मां को सूचना कर देना। बताया कि जानकारी होते ही वह लोग तत्काल मुस्करा आए और घटनास्थल पर पहुंचे। जहां बेटी व नाती गौतम की मौत हो चुकी थी। जबकि नाती हर्ष गंभीर हालत में था। जिसको जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

कस्बा छोड़ने आया था दादा का लड़का
भाई गोलू ने बताया कि बहन उसकी बात नहीं मानती थी। दादा के लड़के भूपेंद्र का कहना मानती थी। जिसके चलते दोनों भाई-बहन में विवाद हुआ था। बताया कि दादा का लड़का भूपेंद्र बहन को लेकर कस्बा आया था। जो उसे छोड़कर कहीं भाग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed