फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Driver dies after getting trapped in cabin after dumper body overturn

Hamirpur: डंपर की बॉडी पलटने से केबिन में फंसकर चालक की मौत, प्रेशर सिलेंडर फटने से हुआ हादसा

Tue, 27 Feb 2024 10:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 27 Feb 2024 10:09 PM IST
सार

Hamirpur News: प्रेशर सिलेंडर फटने से डंपर की बॉडी केबिन पर जा गिरी। हादसे में डंपर चालक की दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन
Hamirpur: Driver dies after getting trapped in cabin after dumper body overturn
राठ में जलालपुर रोड पर दुर्घटनाग्रस्त डंपर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में जलालपुर मार्ग पर नंदना गांव के पास बालू खाली करते समय प्रेशर सिलेंडर फटने से डंपर की बॉडी केबिन पर जा गिरी। दुर्घटना में डंपर चालक की केबिन में फंसकर मौत हो गई। जेसीबी मशीन की मदद से करीब एक घंटे बाद शव को निकाला जा सका। इस दौरान करीब दो घंटे तक सड़क पर जाम रहा।
विज्ञापन


विज्ञापन

कस्बे के लुधियातपुरा मोहल्ला निवासी आमिर ने बताया कि नंदना गांव में नाला व सीसी सड़क का निर्माण चल रहा है, जिसमें डंपर से बालू डालने गए थे। डंपर कांशीराम कालोनी निवासी देवी सिंह विश्वकर्मा (35) चला रहे थे। नंदना गांव के पास बालू खाली करते समय प्रेशर सिलेंडर टूटने से डंपर की बॉडी केबिन पर पलट गई। चालक देवी सिंह स्टेयरिंग में फंस गए और मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालने का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। जेसीबी मशीन से बालू हटाई गई। करीब एक घंटे बाद शव को बाहर निकाल पाए। मृतक मूलरूप से करगवां गांव के निवासी थे। पत्नी उपासना, पुत्र सचिन (8), अभिषेक, रौनक व गौरव का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी की मोर्चरी में रखा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed