{"_id":"69f6f9a2de9ce7c1ae0d6f5a","slug":"hamirpur-devotees-traveling-to-chitrakoot-robbed-women-brutally-assaulted-police-intimidate-victims-instead-2026-05-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: चित्रकूट जा रहे श्रद्धालुओं से लूटपाट, महिलाओं से जमकर की मारपीट, पुलिस ने पीड़ितों को ही धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: चित्रकूट जा रहे श्रद्धालुओं से लूटपाट, महिलाओं से जमकर की मारपीट, पुलिस ने पीड़ितों को ही धमकाया
Sun, 03 May 2026 01:00 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 03 May 2026 01:00 PM IST
सार
Hamirpur News: हमीरपुर में मुंडन संस्कार के लिए चित्रकूट जा रहे श्रद्धालुओं के साथ बदमाशों ने मुंडेरा गांव के पास जमकर मारपीट और लूटपाट की। बदमाशों ने श्रद्धालुओं से 32 हजार रुपये नकद और सोने के जेवर छीन लिए।
विज्ञापन
थाने में खड़ा पीड़ित परिवार
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर कस्बे में किसवाही से चित्रकूट मुंडन कार्यक्रम के लिए जा रहे लोगों पर मुंडेरा गांव के निकट बदमाशों ने वाहन रोककर महिलाओं के साथ जमकर मारपीट की और नकदी-जेवर आदि छीन कर ले गए। सूचना देने पर पहुंची पीआरवी टीम ने आरोपियों को पकड़ने के बजाय पीड़ितों को ही बंद करने की धमकी देने लगे। पीड़ितों का आरोप है कि थाने पहुंचने पर पुलिस ने मदद करने को बजाय उन्हें भगा दिया और सुबह दोनों पक्षों को आने के लिए कहा।
विज्ञापन
सिसोलर थाना क्षेत्र के किसवाही गांव निवासी रोहित कुमार ने बताया कि अपनी बहन सोमवती, चाची राजेश्वरी और अन्य रिश्तेदारों के साथ मुंडन कार्यक्रम के लिए वैन से चित्रकूट जा रहे थे। तभी शनिवार की रात करीब 11:00 बजे मुंडेरा गांव के निकट कुछ लोगों ने उनको रोक कर मारपीट करने लगे। मारपीट करने से चाची राजेश्वरी की उंगली में गंभीर चोट आई है, जबकि रोहित कुमार सिर सहित कई जगह पर चोटें आई है।
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने की बजाय पीड़ितों को ही धमकाया
रोहित का आरोप है कि मारपीट करने के दौरान बदमाश उसकी जेब में पड़े 30 हजार रुपये छीन लिए। वहीं बहन सोमवती ने आरोप लगाया कि हमलावर उसके पर्स में पड़े दो हजार रुपये, गले में पहने सोने का मंगलसूत्र व हार छीन कर ले गए। पीड़ितों ने बताया कि फोन करने पर मौके पर आई पीआरवी पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने की बजाय उन्हें ही धमकाने लगी। वह रात में ही थाने पर आए। थाने में भी पुलिस ने मदद करने की बजाए उन्हें भगा दिया और सुबह दोनों पक्षों को आने के लिए कहा।