{"_id":"632bf702a2a5582d0875ae1c","slug":"hamirpur-death-of-woman-due-to-collapse-of-wall","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: कच्चे मकान की दीवार ढहने से महिला की दबकर दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: कच्चे मकान की दीवार ढहने से महिला की दबकर दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Thu, 22 Sep 2022 11:21 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 22 Sep 2022 11:21 AM IST
सार
यूपी के हमीरपुर में मकान की कच्ची दीवार ढहने से महिला की दबकर मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
बारिश में ढही मकान की कच्ची दीवार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर जिले में बारिश के चलते कच्चे मकान की दीवार ढहने से महिला की दबकर दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों व पड़ोसियों की कड़ी मशक्कत के बाद महिला को निकाला गया। कस्बा मुस्करा के कछवात मोहल्ला निवासी हरचरण कुशवाहा ने बताया कि बुधवार को खाना खाकर वह परिवार के साथ अपने कच्चे मकान में सो रहा था।
विज्ञापन
रात में तेज बारिश होने पर पानी घर में घुसने लगा तो उसकी पत्नी जयकुंवर (42) जाग गई। रात को करीब तीन बजे घर के बाहर नाली की सफाई कर रही थी ताकि बारिश का पानी घर के अंदर न घुसे। अचानक घर की कच्ची दीवार भरभरा कर ढह गई, जिसमें दबकर जयकुंवर की मौत हो गई।
विज्ञापन
सुबह स्थानीय थाना पुलिस और राजस्व विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे लेखपाल सत्यप्रकाश ने बताया कि मृतका का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों को दैवीय आपदा से मिलने वाली आर्थिक मदद की जाएगी। वहीं थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन