{"_id":"661bcc2a5454ab9e4305a0dc","slug":"hamirpur-dead-body-of-youth-found-on-the-highway-accused-of-murder-2024-04-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: हाईवे किनारे मिला युवक का शव, हत्या का आरोप, गला कसने सहित सिर व हाथ पैरों में चोटों के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: हाईवे किनारे मिला युवक का शव, हत्या का आरोप, गला कसने सहित सिर व हाथ पैरों में चोटों के निशान
Sun, 14 Apr 2024 06:00 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 14 Apr 2024 06:00 PM IST
सार
यूपी के हमीरपुर में हाईवे किनारे युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विकास वर्मा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हमीरपुर जिले में युवक का शव राठ-हमीरपुर राज्य मार्ग पर सड़क किनारे एक खेत की पटरी पर पड़ा मिला है। परिजन गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या कर शव को सड़क किनारे खेत में फेंके जाने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस प्रथम दृष्टया दुर्घटना मान रही है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के कलौलीतीर गांव निवासी विकास वर्मा (25) पुत्र लल्लू प्रसाद वर्मा का शव राठ हमीरपुर राज्य मार्ग पर सड़क किनारे रविवार सुबह पड़ा मिला। खेत गए पड़ोसी ने उसे पहचान कर परिजनों को सूचना दी। मझले भाई रामजी ने पुलिस को बताया कि वह तीन भाई हैं। बड़ा भाई महेश्वरीदीन जयपुर मजदूरी करता है। वह दिल्ली में मजदूरी करता है। गांव में अविवाहित छोटा भाई विकास व मां पार्वती व पिता रहते हैं। विकास गांव में मेहनत मजदूरी करके माता पिता व अपना गुजारा करता था। वह मंगलवार को गांव आया था। बताया कि विकास शनिवार शाम करीब सात बजे गांव निवासी गुलशन वर्मा के साथ उसके चाचा के खेत में दोनों गए थे। सुबह उसका शव हाईवे किनारे खेत की पटरी पर पड़ा मिला है। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया दुर्घटना का मामला प्रतीत होता है। पूछताछ के लिए उसके साथी गुलशन को हिरासत में लिया गया है। कहा कि मृतक शराब का भी आदी था।

Trending Videos
बहन से प्रेम प्रसंग का आरोप लगाकर कर चुके मारपीट
भाई रामजी ने बताया कि विकास के चेहरे व सिर पर चोंट के निशान व गले में रस्सी से गला कसने के निशान पाए गए हैं। दांत भी टूटे हैं। उसके भाई की हत्या की गई है।बताया कि गांव का ही एक परिवार उसके भाई पर अपनी बहन को परेशान करने का आरोप लगाकर मारपीट कर चुका हैं। मामला पुलिस तक भी पहुंचा था।

जहां पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर जांच करते हुए भाई को डांट डपटकर छोड़ दिया था। जबकि भाई का उनकी बहन से कुछ लेना देना नहीं था। इसके बाद भी कई बार घर में आकर जानमाल की धमकी देकर गए। कई बार रास्ते में रोककर मारपीट कर चुके हैं। कहा कि उन्हीं लोगों ने उसके भाई की हत्या कर दुर्घटना का रूप देने के लिए हाईवे किनारे खेत पटरी पर फेंक गए हैं।
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों ने दो लोगों पर घटना की आशंका जताई है जिसको लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। कहा कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा कि सड़क दुर्घटना है या हत्या की गई है। फिलहाल दुर्घटना में मौत प्रतीत हो रही है। - राजेश कमल, सीओ सदर