{"_id":"63510e066633415a7d793ab9","slug":"hamirpur-dead-body-of-old-man-found-drowned-in-chandrawal-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: चन्द्रावल नदी में डूबे वृद्ध का शव बरामद, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: चन्द्रावल नदी में डूबे वृद्ध का शव बरामद, परिजनों में मचा कोहराम
Thu, 20 Oct 2022 02:32 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 20 Oct 2022 02:32 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर जिले में भरुआ सुमेरपुर थानाक्षेत्र के मौहर गांव में मंगलवार को चंद्रावल नदी में नहाने गया वृद्ध डूब गया। गुरुवार को बांदा जनपद के अमारा गांव महोरन डेरा में वृद्ध का शव देखा गया। जहां मछुआरों ने शव को निकालकर नदी से बाहर किया। मौके पर पहुंची बांदा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
मौहर गांव निवासी बद्रीप्रसाद निषाद (80) नहाने के लिए मंगलवार दोपहर चन्द्रावल नदी गया था। ग्राम प्रधान राममिलन निषाद ने बताया कि वह करीब तीन बजे नदी में नहाने गया था। तभी डूब गया और तेज बहाव के चलते उसका शव बहकर बांदा जनपद के अमारा गांव के महोरन डेरा जा पहुंचा।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह करीब 6 बजे लोगों ने शव देखकर नदी के किनारे किया और घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराते हुए परिजनों को मौहर गांव पहुंचा। जसपुरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन