{"_id":"69d724a5f295c34ffb05ede0","slug":"hamirpur-daughters-wedding-and-bank-debt-devastated-by-crop-ruin-farmer-commits-suicide-by-hanging-2026-04-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: बेटी की शादी और बैंक का कर्ज, फसल की बर्बादी से टूटे किसान ने फंदा लगा दी जान, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: बेटी की शादी और बैंक का कर्ज, फसल की बर्बादी से टूटे किसान ने फंदा लगा दी जान, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 09 Apr 2026 09:33 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 09 Apr 2026 09:33 AM IST
सार
Hamirpur News: मुस्करा में फसल की बर्बादी और कर्ज से परेशान किसान ने बुधवार रात घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अपनी बेटी की शादी और बैंक के कर्ज को लेकर कई दिनों से मानसिक तनाव में था।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर जिले के मुस्करा कस्बे में फसल की बर्बादी से तनाव में आए किसान ने अपने जीवन लीला समाप्त कर ली। कस्बा थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव निवासी शुघर सिंह ने बताया कि उनका भाई चंद्रशेखर (45) पुत्र दयाराम ढाई बीघा जमीन का किसान था। बीते कई दिनों से हो रही बारिश के चलते उसकी गेहूं की फसल खराब हो गई थी।
विज्ञापन
इससे वह तनाव में चल रहा था। बताया कि भाई के ऊपर बैंक का भी कर्ज था। वहीं, दूसरी ओर बेटी की शादी करनी थी। जिसके चलते परेशान था। बुधवार रात लगभग साढ़े आठ बजे बिना किसी से बोले हुए अपने घर के अंदर सोने के लिए चला गया। और घर के एक कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पिता को फंदे पर लटका देख बेटी की चीख निकल गई।
विज्ञापन
शव को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा
चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी दौड़ पड़े और पुलिस को सूचना दी। मौके के पर पहुंचे थाना उप निरीक्षक राजीव कुमार साहू ने मृतक किसान के शव को कब्जे में लेकर मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया और बताया कि तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।