फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur Crime: gang misdeed with girl

Hamirpur: खेत में ले जाकर किशोरी से तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, घटना के बाद आरोपी फरार

Thu, 29 Aug 2024 07:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 29 Aug 2024 07:20 PM IST
सार

Hamirpur News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की बहन ने मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
Hamirpur Crime: gang misdeed with girl
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

हमीरपुर जिले के राठ में किशोरी को बाइक से तीन युवक बहला फुसलाकर खेतों में ले गए। जहां तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म कर उसे वहीं छोड़ दिया और भाग गए। पीड़िता ने यूपी 112 पुलिस को दी सूचना। पीड़िता की बहन ने दर्ज कराया मुकदमा। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि बुधवार को नगर के बुधौलियाना मोहल्ला निवासी शिवम, नवीन व बजरिया निवासी अनवार सभासद लिखी बाइक से उसकी नाबालिग बहन को बहला फुसलाकर जलालपुर रोड पर ले गए।

विज्ञापन


देर शाम सरसई गांव के खेतों में ले जाकर बहन के साथ तीनों ने एक-एक कर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद बहन को खेतों में ही छोड़कर भाग गए। राहगीरों की मदद से किशोरी ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस किशोरी को कोतवाली ले गई। पीड़िता की बहन ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। घटना अंजाम देने के साथ उन्होंने बहन को शराब भी पिलाई। बुधवार रात को जानकारी देने पर भी पुलिस जांच के लिए मौके पर नहीं गई। कोतवाल उमेश कुमार सिंह ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed