फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   hamirpur,court news,jamanat kharij

साबुन चोरी के मामले में दो आरोपियों की जमानत खारिज

Sat, 07 May 2022 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
hamirpur,court news,jamanat kharij
साबुन चोरी में नहीं मिली जमानत
विज्ञापन

हमीरपुर। जिला सत्र न्यायाधीश डॉ. अनुपम गोयल की अदालत ने 22 लाख कीमत के साबुन से भरा ट्रक चोरी करने में दो आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज कर दी।
जिला शासकीय अधिवक्ता राजेश शुक्ला ने बताया कि कानपुर के किदवई नगर निवासी पीड़ित ने 24 अप्रैल 2022 को पुलिस को तहरीर दी थी। कहा था कि उसने 15 अप्रैल को ट्रक संख्या यूपी 79 टी 1392 में सुमेरपुर से हाजीपुर बिहार के लिए 1915 गत्ते साबुन लोड़ कराया था। इसकी कीमत 22 लाख 55 हजार 739 रुपये थी। ट्रक गंतव्य स्थान तक नहीं पहुंचा। ट्रक के मालिक मोहित कुमार व चालक दोनों के फोन बंद आ रहे हैं। बाद में पता चला कि चालक तनू उर्फ सुखेंद्र यादव, उसके मामा मलखान यादव, अभिषेक यादव व अज्ञात लोगों ने ट्रक में लदा पूरा माल गायब कर दिया। सभी आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर पुलिस ने 26 अप्रैल को साबुन भरा ट्रक बिधनू के पास से बरामद किया था। अदालत ने जनपद चंदौली थाना सईयदराजा के परेवा गांव निवासी आरोपी जयप्रकाश व फतेहपुर के बकेवर थानाक्षेत्र के लाला बसगरा निवासी आरोपी मलखान यादव की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। (संवाद)

-
सास की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज
हमीरपुर। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी प्रथम गीतांजलि गर्ग की अदालत ने दहेज उत्पीड़न के मामले में आरोपी सास की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी।
सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता चंद्रप्रकाश गोस्वामी व राजेश तिवारी ने बताया कि पठकाना निवासी पीड़िता प्रियंका निगम ने बताया कि उसकी शादी सात फरवरी 2018 को लखनऊ निवासी गौरव कुमार निगम के साथ हुई थी। ससुराल में सभी लोग दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे। अदालत ने आरोपी सास गीता निगम की अग्रिम जमानत खारिज कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed