फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur: clashed with Lekhpal, FIR registered

हमीरपुर: लेखपाल से भिड़ा चतुर्थ श्रेणी कर्मी, एफआईआर दर्ज

Sun, 09 Jan 2022 10:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 09 Jan 2022 10:06 PM IST
सार

एसडीएम खालिद अंजुम ने बताया कि लेखपाल के साथ अभद्रता करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Hamirpur: clashed with Lekhpal, FIR registered
हमीरपुर थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले के अतरौली में होर्डिंग्स हटवा रहे लेखपाल से प्राथमिक स्कूल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने गाली गलौज कर दी। आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई की है। शनिवार की देर शाम आचार संहिता लागू होने के बाद क्षेत्र के अतरौली गांव में तैनात लेखपाल ओम प्रकाश होर्डिंग बैनर हटवाने लगे।
विज्ञापन


उसी समय गांव निवासी प्रेमशंकर आ गया और लेखपाल से गाली गलौज करने लगा। लेखपाल ने बताया कि प्रेमशंकर क्षेत्र के बौखर गांव के प्राथमिक स्कूल में चपरासी के पद पर तैनात है। उनके पिता सुखदेव अध्यापक थे।
विज्ञापन


उनकी मौत के सुखदेव की अनुकंपा नियुक्ति हुई है। उनकी मां को पेंशन मिलती है। वह अपनी मां का आय प्रमाणपत्र कम आय का बनवाना चाहता था। जबकि उन्होंने जितनी आय बन सकती है उसी आधार पर बनाया तो नाराज चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम खालिद अंजुम ने बताया कि लेखपाल के साथ अभद्रता करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed